बिहार

बुजुर्गों के चरणों मे ही है तीर्थ न करें उनका तिरस्कार – गुरु प्रेम

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): संपत चक के बैरिया में स्थित माँ शरदापुरम के प्रेमालोक मिशन स्कूल द्वारा लगातार बुजुर्गो और वृद्ध जनों के सम्मान में अभियान चलाया जा रहा है । इसकी जानकारी देते हुए प्रेमालोक मिशन स्कूल के निदेशक गुरु प्रेम ने कहा की बड़े-बुजुर्गों को तो हम चरण स्पर्श करके ही अभिवादन आशीर्वाद पातें है उसकी अनुभूति तिर्थ के समान है ।प्रेमालोक मिशन स्कूल आज की नई पीढ़ी को बड़े बुजुर्गों और वृद्धजनो को सम्मान देने उनका तिरस्कार नहीं करने का लगातार अभियान शिक्षा और सम्मान देकर कर रही है। उन्होंने युवाओं से अपील भी की है कि बुजुर्गो का किसी हाल में तिरस्कार न करें। उन्होंने कहा कि बड़ों का आशीर्वाद सुरक्षा कवच का कार्य करता है जिससे सोच सकारात्मक हो जाती है। बुजुर्गो के चरण स्पर्श व्यक्ति के मनोबल को बढ़ाता है और हमें उनसे से जो आशीर्वाद मिलता है, उससे हमारी जिंदगी बदल जाती है।इसलिए सदा सकारात्मक सोंच को अपनाएं और बुजुर्गों का सम्मान करें।

Related posts

सनी देओल ने बेटे करण देओल के साथ पटना में किया ‘बंटवारा 1947’ का प्रमोशन, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था

जे०पी० गंगा पथ को मिलेगा विश्वस्तरीय स्वरूप 6.5 किलोमीटर गंगा चैनल विकसित होगा, समग्र विकास में तेजी के निर्देश : मुख्यमंत्री

विकसित बिहार के निर्माण में नई पीढ़ी की भूमिका सबसे अहम: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

error: