बिहार

भीषण गर्मी को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने 12 चापाकल मरम्मत रथों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

शेखपुरा, उमेश कुमार : जिले में भीषण गर्मी के मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन ने पेयजल संकट से निपटने के लिए तैयार है। इसी क्रम में आज मंगलवार को शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा समाहरणालय परिसर से लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) के कुल 12 चापाकल मरम्मती दल वाहनों को हरी झंडी दिखाकर जिले के विभिन्न प्रखंडों के लिए रवाना किया गया। जिला पदाधिकारी महोदय ने विभाग को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चिन्हित किए गए 288 खराब चापाकल को आगामी एक माह के भीतर अनिवार्य रूप से क्रियाशील बनाया जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि गर्मी के दौरान आम जनमानस को पानी के लिए भटकना न पड़े, यह प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता दे। पेयजल और नल-जल योजना से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिला प्रशासन ने एक समर्पित हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। यदि किसी भी पंचायत या वार्ड में चापाकल खराब है या नल-जल योजना में तकनीकी खराबी है, तो ग्रामीण सीधे लोक स्वास्थ्य कार्य प्रमंडल, शेखपुरा द्वारा स्थापित कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं। कंट्रोल रूम नंबर:
06341-223262 ये 12 मरम्मती वाहन जिले के सभी प्रखंडों में भ्रमण करेंगे और मौके पर ही खराब चापाकल की मरम्मत करेंगे।

Advertisements
Ad 1

उपकरणों की उपलब्धता वाहनों में मिस्त्री के साथ-साथ आवश्यक पाइप, सिलेंडर और अन्य तकनीकी किट उपलब्ध कराई गई है। जिला पदाधिकारी महोदय ने पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि वे प्रतिदिन मरम्मत किए गए चापाकल की रिपोर्ट जिला मुख्यालय को सौंपें।गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत एक गंभीर समस्या है। 12 विशेष टीमों को रवाना किया गया है ताकि गांव-गांव जाकर चापाकल ठीक किए जा सकें। मेरी अपील है कि नागरिक कंट्रोल रूम नंबर का उपयोग करें ताकि हम समय रहते आपकी समस्याओं को दूर कर सकें।”

Related posts

मुख्यमंत्री ने जिले में चल रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का लिया जायजा

समृद्धि यात्रा के दौरान सुपौल जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की : मुख्यमंत्री

मूल्य वृद्धि अविलंब वापस नहीं लेने पर राज्य व्यापी आंदोलन की भाकपा ने दी चेतावनी

error: