बिहार

छठ व्रतधारियों के बीच सूप नारियल का वितरण

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): बिहार राज्य के सबसे पवित्र और महान पर्व छठ महापर्व के अवसर पर माँ अन्नपूर्णा की थाली सेवा शिविर की ओर से चौक थाना मोड़ झाऊगंज पोस्ट ऑफिस के पास छठ व्रतधारियों के बीच पूजा सामग्रियों का वितरण किया गया. पूजा सामग्रियों में सूप नारियल, चना दाल, कद्दू और आलता का वितरण किया गया. वितरण में 121पीस सूप, 180पीस नारियल, 78 पीस कद्दू,121छोटा पैकेट चना दाल,120पीस आलता का वितरण किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रदीप काश, राजेश जायसवाल लगे हुए थे. इस कार्यक्रम में मनोज जायसवाल, देवानंद तिवारी, अमर कुमार , संजय अवस्थी, छोटू ने भी भाग लिया।

Advertisements
Ad 1

Related posts

विश्व श्रवण दिवस पर एम्स पटना ने दिया जागरूकता का संदेश

बजट बैठक में टैक्स वसूली पर जोर, बकाया खत्म करने का लक्ष्य

इस्लामिया टीचर्स ट्रेनिंग बी.एड. कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस उत्साह के साथ मनाया गया

error: