बिहार

देवकिशन राठी के पूणय स्मृति में लोगो के बीच कम्बल वितरण

पटना सिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) की धरोहर थे राठी जी उन्होंने जो समाज सेवा के लिए जो काम किया वह अपने आप में सराहनीय है आज हम सभी उनको इस सेवा भाव को आगे बढ़ाते हुए उनको सच्ची श्रद्धांजलि देते हैं और लोगों से अनुरोध करते हैं कि वह समाज सेवा में हमेशा आगे रहे उक्त बातें मारवाड़ी सेवा समिति पटना सिटी एवं राठी परिवार द्वारा आयोजित वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय देवकिशन राठी के पूणय स्मृति में श्री गुरु गोविंद सिंह पथ में आयोजित कंबल दूध बिस्किट वितरण के अवसर पर मुख्य अतिथि पद से बिहार विधानसभा के मुख्य सचेतक पटना साहिब के विधायक रत्नेश कुशवाहा ने कहीं इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि पटना की महापौर सीता साहू सुशील मालानी दुर्गा दत्त मुंदरा नारायण राठी श्री रानी सती दादी जी न्यास ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रभात भरतिया मारवाड़ी सम्मेलन पटना सिटी शाखा के अध्यक्ष ललित अग्रवाल प्रदेश पदाधिकारी राजेश चौधरी अमित कानोडिया उपस्थित थे समारोह की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष संजीव देवड़ा ने किया उन्होंने बताया कि राठी परिवार के सहयोग से 10 दिनों से लगातार 500 लोगों के बीच दूध एवं बिस्किट का वितरण किया जा रहा था और दो दिन गरीबों एवं असहायों के बीच सैकड़ो कंबल का वितरण किया गया इस अवसर पर सचिव राजकुमार गोयनका मनोज खेतान सुभाष पोद्दार अशोक बंका सुनील राठी नवीन रस्तोगी उपस्थित थे

Advertisements
Ad 1

Related posts

बिहार पुलिस में फेरबदल: 32 IPS अफसर बने जिला प्रभारी, ADG से DIG तक को जिम्मेदारी

शेखपुरा में प्राचीन पांडुलिपियों के संरक्षण को लेकर बैठक, समुदाय की भागीदारी पर जोर

डीएम ने जनता दरबार में सुनीं फरियादें, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

error: