बिहार

फुलवारी और नौबतपुर में प्रखंड मुख्यालय पर आंगनबाड़ी सेविकाओं का प्रदर्शन

पटना, अजीत। बिहार आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले प्रखंड की समस्त आंगनवाड़ी सेविका-सहायिकाओं ने समेकित बाल विकाश परियोजना कार्यालय के सामने अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ प्रखंड अध्यक्ष रेणु कुमारी की नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया। जिसमें जिला प्रखंड सचिव सह जिला अध्यक्ष मंजू कुमारी, प्रखंड कोषाध्यक्ष रेणु कुमारी,अनामिका कुमारी, उषा कुमारी पुष्पा कुमारी शैल कुमारी, शिला कुमारी, चंचल कुमारी एवं ममता कुमारी समेत सैंकड़ों आंगनवाड़ी सेविका-सहायिका उपस्थित रहीं। धरने पे आयी सेविका-सहायिकाओं ने केंद्र और राज्य सरकार के साथ साथ स्मृति ईरानी एवं उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। धरने पे बैठी महिलाओं ने मानदेय को 24000रु. करने एवं सरकारी कर्मी का दर्जा देने की बात कही।

वहीं दूसरी तरफ पटना के फुलवारी शरीफ प्रखंड मुख्यालय पर आंगनबाड़ी सहायिका व सेविकाओं ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया.आंगनबाड़ी सेविकाओं का कहना था कि नीतीश सरकार ने सम्मान देने की बात कहकर उन्हें घर से बाहर निकलने को कहा और सरकार के कहने पर वे घर से बाहर निकलीं लेकिन जो सम्मान मिलना चाहिए था, वो हमें नहीं मिल रहा है। प्रदर्शन करने वाली आंगनबाड़ी सेविकाओं का कहना है कि टीकाकरण, भोजन, बच्चों को पढ़ाने समेत सभी काम आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाओं से लिया जा रहा है लेकिन जिस तरह का सम्मान हमें मिलना चाहिए

Advertisements
Ad 1

वो सरकार हमें नहीं दे रही है.वेतन के नाम पर सिर्फ 5950 मानदेय में रुपये मिलते हैं. महंगाई के इस दौर में इतने कम पैसों से घर कैसे चलेगा. फुलवारी शरीफ प्रखंड में आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका का अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है. जिसमें सचिव राम कुमारी देवी अध्यक्ष वंदना देवी ने यह बताया कि जब तक सरकार मानदेय बंद करके वेतनमान नहीं करती है तब तक हम लोग अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे और आईसीडीएस का सभी कार्य को बाधित करेंगे. इनका कहना है की जितना काम है आंगनबाड़ी में उतना दाम नहीं मिलता है. 25000 से कम वेतनमान मंजूर नहीं का जोर शोर से नारेबाजी की और सरकार के खिलाफ आक्रोश का इजहार किया.

बतादें की आंगनवाड़ी सेविका-सहायिका पिछले कई दिनों से हड़ताल पर हैं। और हाल ही में अपनी इन्हीं मांगों को लेकर देश केंद्र सरकार के खिलाफ दिल्ली के जंतर मंतर पर भी धरना दी थी। इनका कहना है की हरबार हमें झूठी तसल्ली देकर,हम बहनों को बेवकूफ बनाकर सरकार हड़ताल तोरवाने काम किया है, लेकिन इसबार ऐसा नहीं होगा। जबतक हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा, हम हड़ताल तोड़नेवाले नहीं हैं।

Related posts

गंगा मरीन ड्राइव पर पुलिस–अपराधी मुठभेड़, कुख्यात गैंग का शूटर घायल!

प. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन

आंगनबाड़ी के 40 बच्चों को पोशाक वितरण, जीविका दीदी ने किया वितरण

error: