क्राइमबिहार

प्रोपर्टी डीलर अर्जुन सिंह की हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी

पटनासिटी(न्यूज क्राइम 24): प्रोपर्टी डीलर अर्जुन सिंह हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई जारी है। मामले में आलमगंज थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बातचीत के क्रम में बताया कि हत्यारों का सुराग पुलिस को मिल चुकी है। सभी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम घटना के बाद से ही लगातार छापामारी करने में जुटी है। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि घटना में संलिप्त सभी अपराधी जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

Advertisements
Ad 1

विदित हो कि मंगलवार की शाम बिस्कोमान कॉलोनी निवासी व 60 वर्षीय जमीन करोबारी अर्जुन सिंह उर्फ अशोक सिंह को लाल रंग की मोटरसाइकिल पर सवार दो शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दिया था। शूटर अर्जुन सिंह को दो गोली सीना में और दो गोली सिर में मारा था। जिससे उसकी मौत हो गयी थी। वही मृतक के पत्नी व बेटे ने हत्या का कारण जमीनी विवाद बताया था। घटना के मृतक की पत्नी अनिता देवी ने एफआईआर दर्ज करायी थी। जिसमें बिल्डर अनिल सिंह व रंटू सिंह, विजय यादव और उसका भगना विकास सहित दो अज्ञात को नामजद की थी। वही मामला दर्ज होने के बाद से ही पुलिस सभी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी करने में जुटी है।

Related posts

शेखपुरा में प्राचीन पांडुलिपियों के संरक्षण को लेकर बैठक, समुदाय की भागीदारी पर जोर

डीएम ने जनता दरबार में सुनीं फरियादें, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

आरटीई : निजी विद्यालयों में प्रवेश लेने वाले सीटों की संख्‍या नहीं भरने पर होगी कार्रवाई

error: