बिहार

नशीली वस्तु का सेवन एवं तस्करी, जनहित एवं देश हित दोनों के लिए हानिकारक है

अररिया(रंजीत ठाकुर): एसएसबी जवनों के द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के तहत साइकिल रैली का आयोजन किया गया। बताते चलें कि आज दिनांक 12 जून 2023 दिन सोमवार को आगामी 26 जून 2023 को “विश्व ड्रग दिवस” के अवसर पर नशा मुक्त भारत अभियान के तहत “नशे से आजादी पखवाड़ा” का शुभारंभ श्री सुरेन्द्र विक्रम, कमांडेंट, 56वीं वाहिनी द्वारा किया गया। इस अवसर पर एस. एस. बी. कैम्प बथनाहा से जोगबनी सीमा तक वाहिनी के अधिकारियों, एवं कार्मिकों द्वारा साईकिल रैली निकाल कर जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।

साईकिल रैली में उपस्थित समस्त कार्मिकों, बच्चों एवं आम नागरिकों को संबोधित करते हुए 56वीं वाहिनी के कमांडेंट श्री सुरेन्द्र विक्रम ने कहा कि नशीली वस्तु का सेवन एवं तस्करी जनहित एवं देश हित दोनों के लिए हानिकारक है।अतः आप सभी अपने जीवन एवं देश हित की रक्षा के लिए नशीली वस्तु का सेवन ना करने एवं नशीली वस्तुओं की तस्करी को रोकने हेतु संकल्प लें तथा दूसरों को भी नशे का शिकार होने से बचायें। तत्पश्चात हरी झंडी दिखाकर साईकिल रैली को रवाना किया ।

Advertisements
Ad 1

इस साइकिल रैली में 56वीं वाहिनी के कमांडेन्ट श्री सुरेन्द्र विक्रम, द्वितीय कमान अधिकारी श्री कस्तूरी लाल, उप कमांडेंट श्री दीपक साही, श्री पूर्णेदु प्रभाकर, सहायक कमांडेंट मनिंद्र नाथ सरकार, डॉ. लीला कुमारी, 56वीं वहिनी के कार्मिक रैली में शामिल हुए। रैली में नशा मुक्ति संबंधित स्लोगन पट्टी के प्रदर्शन के माध्यम से जागरुकता कार्यक्रम चलाया गया।

बता दें कि सशस्त्र सीमा बल के मूल ध्येय वाक्य सेवा, सुरक्षा व बंधुत्व के तहत 56वीं वाहिनी के कमांडेंट श्री सुरेन्द्र विक्रम के निर्देशन में भारत -नेपाल सीमा पर डयूटी के अतिरिक्त सीमावर्ती गांव में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर, पशु चिकित्सा शिविर तथा ग्रामीण युवाओं के लिए निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण भी दिलवाया जाता है। ज्ञातव्य हो कि 56वीं वाहिनी के द्वारा उपरोक्त नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अलावे समय समय पर सीमावर्ती गाँव में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम जैसे :- स्वच्छ भारत अभियान, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, पौधारोपण जागरूकता कार्यक्रम, सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम, सरकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जागरूक करना एवं नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम किया जाता है।वहीं इस साइकिल रैली से स्थानीय ग्रामीणों पर काफी सकारात्मक प्रभाव देखा गया।

Related posts

लाइन डे पर पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनी गईं, समाधान के निर्देश

राज्य के गैर चीनी मिल क्षेत्रों में गन्ने की खेती के विस्तार की कवायद शुरू

कैंपस प्लेसमेंट में चमके सत्तार मेमोरियल कॉलेज के छात्र, दक्षेस इंटरव्यू में कई छात्रों

error: