बिहार

समृद्धि यात्रा पर लछुआड़ पहुंचे सीएम, 914 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

जमुई,  मो. अंजुम आलम : समृद्धि यात्रा के दौरान बुधवार को दिन के 11:30 बजे भगवान महावीर की धरती लछुआड़ पहुंचे, जहां कार्यक्रम को लेकर व मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए जिला प्रशासन द्वारा भव्य इंतेजाम किया गया था। कार्यकर्ताओं वह नेताओं ने फूल मालाओं के साथ जमकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जीविका दीदी व अन्य महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कुंदघाट जलाशय योजना सहित 914 करोड़ रुपये की लागत से 370 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। इसमें उन्होंने 602 करोड़ रुपए की लागत वाली 181 योजनाओं का उद्घाटन किया और 312 करोड़ रुपए की 189 नई परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

वही मुख्यमंत्री ने जलाशय स्थल पर शीला पाठ का अनावरण कर योजना को जनता को समर्पित किया और स्वयं कराए गए विकास कार्यों का बारीकी से अवलोकन भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों से पहाड़ों और जंगलों के पानी के संचयन की प्रक्रिया को समझा और इस बात पर बल दिया कि इस जलाशय से आसपास के किसानों को सिंचाई में अभूतपूर्व मदद मिलेगी।इसके बाद मुख्यमंत्री लक्ष्मण स्थित सभा स्थल पर पहुंचे जहां उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए विकासात्मक स्टालों का अवलोकन किया इन स्टॉलों के माध्यम से जिले के विकास और समृद्धि की जीवंत झलक प्रदर्शित की गई थी।

Advertisements
Ad 1

मुख्यमंत्री ने प्रत्येक स्टॉल पर जाकर योजनाओं की प्रगति देखी और लाभार्थियों से संवाद किया उन्होंने सतत जीविकोपार्जन योजना जीविका स्वयं सहायता समूह को बैंक ऋण, आयुष्मान कार्ड और बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लाभार्थियों के बीच करोड़ों रुपए के सांकेतिक चेक और लाभ वितरित किए। स्थलों का निरीक्षण जिले में हो रहे जमीनी बदलावों और आत्मनिर्भर बिहार की बढ़ती ताकत को दर्शा रहा था।इसी क्रम में लछुआड़ मैदान में आयोजित भव्य जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने सुशासन से समृद्धि तक के सफर में जमुई के विकास पर प्रकाश डाला।

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जमुई जैसे क्षेत्रों में नक्सलवाद की समाप्ति का मुख्य कारण सुशासन और न्याय के साथ विकास की नीति का प्रभावी होना है। उन्होंने सुशासन से प्रगति और समृद्धि तक की इस यात्रा में साथ निश्चय योजना सहित अन्य विकासात्मक और अवसंरचनात्मक योजनाओं और परियोजनाओं की उपलब्धियां पर विस्तार से व्याख्या की और बताया कि कैसे सड़कों, बिजली, मेडिकल कॉलेज और सिमुलतला आवासीय विद्यालय जैसे संस्थानों ने जिले की तस्वीर बदल दी है अंत में उन्होंने ने सम्राट चौधरी के करीब जाकर उनकी पीठ पर हाथ रख जनता से समर्थन देते रहने का भरोसा भी लिया। सभा को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी, 20 सूत्री प्रभारी मंत्री संजय सिंह खेल व सूचना प्रावैधिकी मंत्री श्रेयसी सिंह ने भी संबोधित किया।

Related posts

1 अणे मार्ग में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, बड़ी संख्या में रोजेदारों ने की शिरकत

रामनवमी व ईद को लेकर शेखपुरा प्रशासन सतर्क, शांति समिति की बैठक आयोजित

सशक्त सहकारिता, समृद्ध बिहार : शेखपुरा में कार्यशाला का आयोजन, डीएम ने दिए निर्देश

error: