बिहार

सिविल कोर्ट के अधिवक्ताओं ने काली पट्टी लगाकर किया विरोध प्रदर्शन

फारबिसगंज, (न्यूज़ क्राइम 24) सिविल कोर्ट में छपरा के दो अधिवक्ताओं (पिता-पुत्र) की निर्मम हत्या किए जाने के विरोध में सिविल कोर्ट फारबिसगंज के बार एवं एडवोकेट एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने मंगलवार को काली पट्टी लगाकर न्यायिक कार्य किया। इस मौके पर एडवोकेट राहुल रंजन ने कहा कि छपरा अधिवक्ता पिता-पुत्र के हत्यारे को अविलंब गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित परिवार को समुचित मुआवजा दिया जाए।

Advertisements
Ad 1

उन्होंने यह भी कहा कि प्रोटेक्शन एक्ट को जल्द से जल्द लागू किया जाए ताकि फिर किसी अधिवक्ता के साथ इस तरह के अनहोनी घटना की पुनरावृत्ति ना हो सके। आप को बता दें कि 12 जून को छपरा के अधिवक्ता पिता पुत्र राम अयोध्या यादव व सुनील कुमार यादव की कोर्ट से घर आने के क्रम में अपराधियों में गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना को लेकर सूबे के अधिवक्ताओं में काफी रोष है। मंगलवार को घटना के विरोध में अधिवक्ताओं ने अपने को न्यायिक कार्य से अलग रखा था।

Related posts

अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में जिला जनता दरबार आयोजित, 17 मामलों की सुनवाई

बीजेपी अति पिछड़ा प्रकोष्ठ द्वारा महिला आरक्षण के समर्थन में आक्रोश मार्च

जिलाधिकारी के निर्देश पर लगातार छठे दिन गंगा किनारे विशेष अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाकर अवैध संरचनाओं को हटाया गया

error: