बिहार

बेगूसराय को प्रमंडल बनाने की मांग नगर विधायक, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

बेगूसराय, राकेश यादव प्रमंडल बनाने की मांग उठ रही है, जो अब जोड़ पकड़ने लगी है। नेताओं से लेकर आम जनता भी अब प्रमंडल बनाने के लिए आगे आने लगे हैं। जिले के विधायकों से प्रमंडल बनाओ अभियान से जुड़े पदाधिकारी मिल रहे हैं। उन लोगों के द्वारा सकारात्मक पहल किया जा रहा है।

इसी संदर्भ में नगर विधायक कुंदन कुमार मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिख बेगूसराय को प्रमंडल बनाने की मांग की है। उन्होंने चिट्ठी में लिखा की बेगूसराय जिला बिहार का सबसे बड़ा औद्योगिक नगरी है जहाँ का खेल, कला संस्कृति, साहित्य, व्यापार सभी राष्ट्रिय क्षितिज पर हैं।बिहार का एक मात्र जिला बेगूसराय है, जो बिहार सरकार को सभी 38 जिला एवं 9 प्रमंडलो में सबसे अधिक राजस्व देता है. आजादी के बाद ही पटना को राजधानी बनाया गया। तो उसी समय बेगूसराय को उपराजधानी बनाना चाहिए परन्तु आज तक प्रमंडल भी नहीं बनाया गया।

Advertisements
Ad 1

जबकि बेगूसराय औद्योगिक नगरी होने के कारण इसकी पहचान अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर है।बेगूसराय जिला को प्रथम मुख्यमंत्री श्री कृष्ण बाबू के कर्मभूमि होने का गौरव प्राप्त है। वहीं यह धरती राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जी का जन्मभूमि भी है।बेगूसराय में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के इतिहासकार डॉ० रामशरण शर्मा, देश के प्रसिद्ध व्याकरणाचार्य वचन देव कुमार, एशिया के प्रसिद्ध कैंसर चिकित्सक डॉ. अतरदेव सिंह का जन्मभूमि है।

Related posts

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर बिहार भाजपा प्रदेश स्तर से लेकर बूथ स्तर तक समारोह आयोजित करेगी : लखेन्द्र पासवान‎

गौरीचक थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का आरोप, शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं…

जब मां सुरक्षित, तभी सृष्टि सुरक्षित : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान पटना में सुरक्षित मातृत्व पर जागरूकता का बड़ा अभियान

error: