बिहार

बदलते मौसम में बच्चों को हो रही सर्दी और खांसी

पटना, (न्यूज क्राइम 24) ऐसे तो बच्चों में सर्दी खांसी होना आम बात हैं लेकिन इस बीमारी से ज्यादा दिन तक ग्रसित रहे तो किसी संक्रमण या फिर कोई बीमारी का संकेत दे सकता हैं। ख़ासकर मौसम में बदलाव के कारण बच्चों में सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. इन बीमारियों के साथ ही सांस लेने में तकलीफ और घबराहट जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं. ऐसे में पेरेंट्स बच्चों की सेहत से जुड़ी किसी भी दिक्क़तों को अनदेखा न करें और तुरंत ही डॉक्टर से परामर्श लें।

Advertisements
Ad 1

बच्चे ठंड और पॉल्यूशन के चलते खांसी और जुकाम से परेशान है। सब जानते है कि बच्चों और बुजुर्गों की इम्यूनिटी वैसे ही वीक होती है जिसके चलते उन्हें बदलते मौसम में ठंड की शिकायत होना बेहद ही लाजमी है. बच्चों में इस समय सर्दी, जुकाम, सांस लेने में तकलीफ होना, चेस्ट कंजेशन होना निमोनिया के लक्षण हो सकते है। इस पूरी बात पर शिशु रोग विशेषयज्ञ डॉ० एसके पंसारी ने बताया की फ़्लू वायरस से भी बच्चे को यह सारी प्रॉब्लम हो सकती हैं अगर कोई एक बच्चा इस फ़्लू वायरस की चपेट में हैं तो दुसरो को भी संक्रमित कर सकता हैं। ऐसे में  बच्चों का ध्यान रखा जाये और इससे बचाव करने की जरूत हैं ताकि बच्चों की सेहत ज्यादा न बिगड़े।

Related posts

ईरान पर हमले के विरोध में पटना में मार्च, ट्रंप और नेतन्याहू का पुतला दहन

हाईवे पेट्रोलिंग कार्यों की समीक्षा, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश

हाईवे पेट्रोलिंग इंटरसेप्टर वाहनों के संचालन की हुई समीक्षा, तेज रफ्तार और ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती के निर्देश

error: