बिहार

बिहार में खेती के मुद्दे पर मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री दे रहे हैं परस्पर विरोधी बयान : आप

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): आम आदमी पार्टी बिहार के प्रदेश प्रवक्ता बबलू कुमार उर्फ बबलू प्रकाश ने प्रेस बयान जारी कर कहा है कि- बिहार में अधिक बारिश से कई जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. एक ओर जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे कर अधिकारियों से फसलों को हुए नुक़सान का ब्योरा माँगा है वहीं दूसरी ओर सूबे के कृषि मंत्री यह बयान दे रहे हैं कि इस बार अधिक बारिश के कारण फसलों की पैदावार अच्छी हुई है.

Advertisements
Ad 1

बिहार में यूरिया की क़िल्लत के सवाल पर कृषि मंत्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि इस बार बिहार में अत्यधिक बारिश हुई है जिससे काफ़ी अच्छी पैदावार हुई है और इसी वजह से बिहार में यूरिया की क़िल्लत हो गयी है. इधर, मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री अधिकारिक रुप से परस्पर विरोधी बयान दे रहे हैं और उधर पूरे देश के किसान अपनी बुनियादी समस्याओं एवं माँगों को लेकर सड़कों पर हैं. उक्त बातें आम आदमी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश सिन्हा ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

Related posts

मसौढ़ी में 16 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा, 24 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार!

महाशिवरात्रि को लेकर पटना प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

राष्ट्रीय महिला दिवस पर 253 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया

error: