उत्तरप्रदेश

कर्बला के 72 शहीदों की याद में 25 सफर निकला चेहल्लुम जुलूस

बलिया(सजंय कुमार तिवारी): पैग़म्बरे इस्लाम हजरत मुहम्मद साहब के छोटे नवासे हजरत इमाम हुसैन अ०स० और उनके ७२साथियों की अजीम शहादत की यादगार में मनाये जाने वाला पर्व चेहल्लुम के मौके पर कस्बे में रविवार को अपराह्न नगर के शिया समुदाय द्वारा ताजिया, दुलदुल व अलम के साथ जुलूस निकाला गया। इसमें शामिल लोग नौहाख्वानी अंजुमने हाशिमियां के नौहाखां अली जैदी और अंजुमन सदस्यों ने सिनाजनी (मातम), जजंरी मातम करते हुए स्व० मुनीरहसनजैदी के प्राचीन इमाबाड़े से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कोविडनियमो का पालन करते बरामद हुआ।जो कर्बला पहुंचकर कर ठंडा किया गया।इसके पूर्व स्व०जैदी के इमामबाड़े में मजलिसे अज़ान बरपा हुई जिसे पटना बिहार से आये मौलाना हैदर मेंहदी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि इमाम हुसैन अ०स०के अमन और इंसानियत के पैगाम को मोमेनीन तक पहुंचाते हुए कहा कि। जो उक्त इमामबाड़े से होते हुए शिक्षा जामा मस्जिद पहुंचा जहां अलविदाई तकरीर अली अब्बास रसड़वी खिताब किया।इसके बाद बाद सलाम के चेहल्लुम का जुलूस कर्बला पहुंचकर ठंडा किया गया। जहां पर ताजिय,जुलजनाह,ताबूत अमारियों आदि तबरुकात दफन किये गये। इस दौरान जुलूस में अंजुमने हाशिमियां के सदर सैयद शहनशाह जैदी, पत्रकार आसिफजैदी, डा०सलीस जैदी, मोहसिन रजा, हसरत हसन, जैनुआबेदिनजैदीजैन, लकी हैदर, जहीनहैदर, महफूज आलम, सपा नेता अजीत मिश्रा, सभासद शकील अहमद, आन्नद सिंह, रोहित सिंह, राहुल सिंह, जरी जैदी, आदि शामिल रहे. जुलूस के दौरान प्रभारी ओक्डेनगंज रोहन राकेश के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस जवान मौजूद रहे।

Advertisements
Ad 1

Related posts

कमरे में दो लोगों की शव मिलने से मची हड़कंप

नाबालिक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, चार लोगों के खिलाफ नामजद

कई वर्षो से बदहाल सड़क पर राहगीरों को झेलनी पड़ती है

error: