ताजा खबरेंबिहार

पुलिस और बदमाशों के बीच चूहे-बिल्ली का खेल, चकमा देकर रफूचक्कर

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिक्रम थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां पुलिस ने एक संदिग्ध सफेद रंग की कार का पीछा किया, लेकिन कार सवार अपराधी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। यह पूरी वारदात बिक्रम मोड़ के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक सफेद कार में कुछ संदिग्ध लोग सवार हैं। शक के आधार पर पुलिस ने कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने रफ्तार बढ़ा दी और गाड़ी भगाने लगा। इसके बाद पुलिस ने कार का पीछा करना शुरू किया, जो बिक्रम चौक तक जारी रहा। जैसे ही पुलिस कार को ओवरटेक करने वाली थी, चालक ने चालाकी से कार को पीछे मोड़ा और मौके से फरार हो गया।

Advertisements
Ad 1

पुलिस के तमाम प्रयासों के बावजूद अपराधी भागने में सफल रहे। पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और थाने में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब फरार कार का नंबर ट्रेस कर रही है और आरोपियों की पहचान के लिए आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस फिलहाल मामले की गहन छानबीन में जुटी है।

Related posts

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार रथ रवाना कर किया गया

मुख्यमंत्री ने जिले में चल रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का लिया जायजा

समृद्धि यात्रा के दौरान सुपौल जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की : मुख्यमंत्री

error: