बिहार

BREAKING : प्रधानमंत्री पहुंचे पटनासिटी, 20 मिनट रहेंगे

पटनासिटी, रॉबीन राज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पटना साहिब का दौरा कर तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे हैं। जहां गुरु महाराज का आशीर्वाद लें सुख शांति की कामना कर रहे हैं। बतादें की प्रधानमंत्री 20 मिनट गुरुद्वारा में रहेंगे। इस दौरान गुरुवाणी सुनेंगे और गुरु महाराज से जुड़े अस्त्र शस्त्र और दार्शनिक चीजों को देखेंगे। इस 20 मिनट में प्रबंधक कमेटी द्वारा उन्हें सरोपा से सम्मानित किया जाएगा। इसके बाद हाजीपुर, मुजफ्फरपुर के मोतीपुर और छपरा में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

Advertisements
Ad 1

ज्ञात हो की बिहार की राजधानी पटना में अंतिम चरण में चुनाव होना हैं और इसे लेकर उत्साह इस कदर पटना मे पीएम के रोड शो का देखने को मिल रहा था कि रविवार की देर शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मेगा रोड शो को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग सड़कों के किनारे छतों पर मौजूद थे। लोग अपने प्रधानमंत्री के ऊपर फूल बरसा रहे थे. उनका स्वागत कर रहे  थे। भारी सुरक्षा व्यवस्था और बैरिकेडिंग के बीच पटना आवासी अपने प्रधानमंत्री की एक झलक पाने को बेताब दिख रहे थे। वहीं सुरक्षा की बात कर ली जाये तो प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर हैं हर लोगों पर पैनी नजर बनी हुई हैं।

Related posts

सबलपुर सिक्स लेन पुल के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1044 लीटर देशी शराब बरामद!

पटना में STF के सहयोग से वांछित अपराधी गिरफ्तार, कई मामलों में था फरार

जहानाबाद में अपराध नियंत्रण को लेकर सख्ती, एसपी ने दिए कड़े निर्देश

error: