बिहार

बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर, कुलपति ने किया उद्घाटन

फुलवारीशरीफ, अजित। बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, पटना में बुधवार को एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना एवं प्रथमा ब्लड सेंटर, पटना के संयुक्त प्रयास से हुआ. कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ इन्द्रजीत सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हमारे सैनिक सीमाओं पर देश की रक्षा करते हैं, उसी तरह नागरिकों को भी समाज सेवा में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए.शिविर में 100 से अधिक लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया.कुलपति डॉ इन्द्रजीत सिंह ने सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया.

तेज गर्मी के बावजूद विश्वविद्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान में भाग लिया.बिहार पशुचिकित्सा महाविद्यालय के डीन डॉ जे के प्रसाद ने जानकारी दी कि विश्वविद्यालय पिछले तीन वर्षों से इस प्रकार के रक्तदान शिविरों का नियमित आयोजन करता आ रहा है और आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा. उन्होंने आम लोगों से भी नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की जिससे कैंसर, थैलेसीमिया और अन्य गम्भीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को राहत मिल सके।

Advertisements
Ad 1

छात्र कल्याण पदाधिकारी डॉ अजय कुमार शर्मा ने रक्तदान को शरीर के लिए लाभकारी बताते हुए युवाओं को इसके लिए प्रेरित किया.राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी डॉ मनोज कुमार सिंह ने “राष्ट्र प्रथम” के संदेश के साथ शिविर की शुरुआत की और प्रथमा ब्लड सेंटर की टीम को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

Related posts

कंगनघाट से तख्त साहिब सौंदर्यकरण और मल्टीलैवल पार्किंग का कार्य भी जल्द होगा शुरु

तख्त पटना साहिब कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखविन्द्र सिंह गृह मंत्री अमित शाह से भेंट

शेखपुरा में गलत तरीके से संचालित मां सावित्री हॉस्पिटल को किया गया सील

error: