बिहार

ट्रैक्टर बाईक की सीधी भिड़ंत में बाईक चालक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल!

अररिया(रंजीत ठाकुर): बथनाहा बीरपुर रोड पर एसएसबी कैम्प के सामने एक बाइक चालक को ट्रैक्टर चालक ने रौंद दिया । जिसमें 18 वर्षीय बाइक चालक मो तौफीक ,पिता – इंसुल सोनपुर वार्ड नं 14 निवासी की मौत मौके पर ही हो गई । वहीं 19 वर्षीय दूसरा युवक अंशु शर्मा , पिता – बीरेंद्र शर्मा, सोनपुर ,वार्ड नं – 13 निवासी गंभीर रूप से घायल बताया जाता है जिसे बेहतर ईलाज के लिए बिराटनगर नर्शिग होम भेजा गया है । वहीं ठोकर लगने के बाद ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर का डाला खोलकर घटना स्थल पर ही छोड़ दिया तथा ट्रैक्टर लेकर तेज रफ्तार से भाग निकलने में सफल रहा जबकि बथनाहा ओपी पुलिस ने ट्रैक्टर का डाला को जब्त कर लिया है  ।

दुसरी घटना बाइक सवार को कार चालक ने मारी टक्कर

Advertisements
Ad 1

वहीं दूसरी घटना बथनाहा बीरपुर चौक पर हुवी जहाँ एक बाईक सवार को कार चालक ने ठोकर मार दिया तथा ठोकर मारने के बाद कार चालक कार लेकर भागने में सफल रहा वहीं बाईक के परखच्चे उड़ गए । जबकि प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि बाईक पर सवार दोनों युवक को घायल अवस्था में फारबिसगंज भेजा गया है । दोनों ही घटना रविवार देर रात्रि को घटित हुवी है।

Related posts

कानूनी जानकारी से ही संभव है न्याय तक पहुंच : एडवोकेट राहुल रंजन

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर बिहार भाजपा प्रदेश स्तर से लेकर बूथ स्तर तक समारोह आयोजित करेगी : लखेन्द्र पासवान‎

गौरीचक थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का आरोप, शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं…

error: