बिहार

बिहार में डिजिटल क्रांति की ओर बड़ा कदम : बिहटा में ₹50.75 करोड़ का न्यू मीडिया और डेटा हब बनेगा

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार में औद्योगिक निवेश का दायरा लगातार बढ़ रहा है और अब यह पारंपरिक क्षेत्रों से आगे बढ़कर आईटी एवं डिजिटल सेवाओं तक विस्तार ले चुका है। इसी क्रम में, राज्य को टेक्नोलॉजी-आधारित उद्योगों के नए केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। उद्योग विभाग के माननीय मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल के निर्देशानुसार परियोजना स्वीकृति समिति (PCC) के हालिया निर्णय इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।

संजीवनी मीडिया एंड टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा पटना के बिहटा स्थित सिकंदरपुर औद्योगिक क्षेत्र में ₹50.75 करोड़ के निवेश से एक एकीकृत डाटा सेंटर, कॉल सेंटर एवं फिल्म एडिटिंग और डिजिटल प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करेगी। इस परियोजना के माध्यम से लगभग 450 युवाओं के लिए प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर उत्पन्न होने की संभावना है।

परियोजना को परियोजना स्वीकृति समिति (PCC) से मंजूरी मिल चुकी है। साथ ही, बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (BIADA) द्वारा परियोजना की आवश्यकता के अनुरूप भूमि आवंटित किए जाने की अनुशंसा की गई है। यह प्रस्तावित इकाई राज्य में डिजिटल सेवाओं के दायरे को विस्तारित करेगी, जहां डेटा प्रबंधन, मीडिया पोस्ट-प्रोडक्शन और आईटी-सक्षम सेवाओं का संचालन किया जाएगा। इससे न केवल सेवा क्षेत्र को गति मिलेगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर कौशल विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

Advertisements
Ad 1

माननीय उद्योग मंत्री ने इस पहल को राज्य के लिए एक सकारात्मक संकेत बताते हुए कहा, “हमारा लक्ष्य बिहार को उभरते हुए डिजिटल और टेक्नोलॉजी सेक्टर में एक मजबूत पहचान दिलाना है। इस तरह के निवेश राज्य के युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर अवसर उपलब्ध कराएंगे।”

उद्योग विभाग के सचिव श्री कुंदन कुमार ने कहा, “बिहार में उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया जा रहा है, जहां निवेशकों को बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ प्रक्रियात्मक सहयोग भी सुनिश्चित किया जाता है। यह परियोजना राज्य में आईटी सेक्टर की बढ़ती संभावनाओं को दर्शाती है। यह परियोजना न केवल रोजगार सृजन को बढ़ावा देगी, बल्कि बिहार को डिजिटल सेवाओं के क्षेत्र में एक प्रतिस्पर्धी गंतव्य के रूप में स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। राज्य सरकार का फोकस ऐसे ही निवेशों को प्रोत्साहित कर एक संतुलित और भविष्य उन्मुख औद्योगिक ढांचा तैयार करने पर है।

Related posts

साम्प्रदायिक शक्तियों के सामने लालू जी नहीं झूके तो उनका बेटा तेजस्वी को भी कोई नहीं झुका सकता है : तेजस्वी प्रसाद यादव

सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

अभ्यास मध्य विद्यालय शेखपुरा में चतुर्थ दीक्षांत समारोह का आयोजन

error: