बिहार

बिहार सरकार के मंत्री आपदा विभाग शाहनवाज आलम नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा पाटलिपुत्र सांसद रामकृपाल यादव पहुंचे एम्स

पटना, अजीत। पटना एम्स में बिहार सरकार के मंत्री आपदा विभाग शाहनवाज आलम नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा पाटलिपुत्र सांसद रामकृपाल यादव पटना एम्स पहुंचकर घायल मरीजों का इलाज और उपचार के बारे में जानकारी हासिल की. मरीज और परिजनों से मुलाकात कर पूरी जानकारी ली.डॉक्टरों को विशेष रूप से घायल मरीजों को समुचित इलाज के लिए दिशा निर्देश दिए.

आपदा मंत्री शाहनवाज आलम ने बताया कि पटना एम्स में और पीएमसीएच सहित बिहार के जितने भी अस्पतालों में ट्रेन हादसे में घायल मरीजों का उपचार हो रहा है वहां उपचार के बारे में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग एवं आपदा विभाग की पूरी टीम तत्परता से लोगों की मदद और इलाज करने में जुटी हुई है.

पटना एम्स पहुंचे नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बीजेपी आरएसएस से जुड़े सभी कार्यकर्ता ट्रेन हादसे की जानकारी मिलने के तुरंत बाद से अपने-अपने क्षेत्र में घायल मरीजों के उपचार एवं अस्पताल पहुंचने समेत अन्य मरीज यात्रियों को मदद करने के लिए जुट गए हैं. उन्होंने कहा कि पटना एम्स में बेहतर इलाज प्रबंधन देखा गया है और वह आशा करते हैं कि हर अस्पताल में घायल मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जाएंगे उन्होंने कहा कि जहां भी किसी मरीज और उनके परिवार वालों को सहायता की जरूरत होगी भाजपा के नेता और कार्यकर्ता वहां उनकी मदद के लिए उपलब्ध रहेंगे.

Advertisements
Ad 1

गुरुवार की देर शाम पटना एम्स में पाटलिपुत्र के सांसद रामकृपाल यादव पहुंचे. जहां एम्स के इमरजेंसी ट्रामा सेंटर में ट्रेन हादसे में भर्ती घायल मरीजों को घूम घूम कर उनके बेड के पास जाकर हाल-चाल पूछा. सांसद रामकृपाल यादव इस दौरान भावुक हो गए. मरीजों और उनके परिवार के लोगों से मुलाकात की और उन्हें उनके चोट और जख्म के बारे में पूरी जानकारी ली. डॉक्टर को बेहतर चिकित्सा मुहैया उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. सांसद राम कृपाल यादव ने कहा कि ट्रेन हादसा बहुत ही दुखद घटना है.

इस घटना की केंद्र सरकार उच्च स्तरीय जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि जितने भी घायल मरीज हैं उनका हर अस्पताल में बेहतर चिकित्सा के साथ पूरी सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा है. पटना एम्स में लोगों को आधी रात के बाद से ही भर्ती कराया जा रहा है और कई मरीज यहां से उपचार करा कर डिस्चार्ज भी हुए हैं. उन्होंने पटना एम्स के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट समेत अन्य पदाधिकारी और वरिष्ठ चिकित्साकों से घायलों के इलाज के बारे में पूरी जानकारी ली. संसद में ट्रेन हादसा में घायल मरीज का इलाज कर रहे डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ की हौसला अफजाई भी की

Related posts

गंगा मरीन ड्राइव पर पुलिस–अपराधी मुठभेड़, कुख्यात गैंग का शूटर घायल!

प. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन

आंगनबाड़ी के 40 बच्चों को पोशाक वितरण, जीविका दीदी ने किया वितरण

error: