बिहार

आशा कार्यकर्ताओं ने हड़ताल के पांचवे दिन पीएचसी में किया कार्य बहिष्कार

फुलवारीशरीफ़(अजीत यादव): पटना के संपत चक एवं फुलवारी शरीफ प्रखंड क्षेत्र के आशा कार्यकर्ताओं का नौ सूत्री मांग को लेकर लगातार धरना प्रदर्शन जारी है. इस कड़ी में जहां रविवार को संयुक्त संघर्ष मंच के आह्वान पर 9 सूत्री मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल के पांचवे दिन भी स्वास्थ्य सेवाओं का किया बहिष्कार गया वही सोमवार को भी फुलवारी और संपत चक में आशा कार्यकर्ताओं में भी कार्य बहिष्कार और अपनी मांगों के माने जाने तक जोरदार प्रदर्शन के जज्बे में कोई कमी नही देखा गया. आशा कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की और अपने बुलंद हौसलों से चेतावनी दे डाली है उनकी मांगे सरकार नहीं माने तो और भी बड़े स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य हो जाएंगे।

Advertisements
Ad 1

धरना प्रदर्शन के दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने 10 हजार नियत मासिक मानदेय,मुख्यमंत्री नीतीश कुमार होश में आओ,मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुर्दाबाद,हम भारत की नारी हैं फूल नहीं चिंगारी हैं, नीतीश कुमार खोलो कान देना होगा वेतनमान,जब तक वेतनमान नहीं तब तक कोई काम नहीं आदि नारे लगाए.पीएचसी के मुख्य गेट पर आशा व फैसिलेटर 9 सूत्री मांगों के बारे में बताते हुए कहा कि आशा कार्यकर्ता एवं फैसिलेटरों को स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी घोषित करने,फैसिलेटर को 30 दिन का एसबीसी भ्रमण भत्ता भुगतान करने,सरकारी संकल्प से पारितोषिक शब्द में बदलाव,पोशाक राशि अविलंब भुगतान करने, ग्रुप बीमा लागू करने, रिटायरमेंट का लाभ देने सहित 9 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे हुए हैं. इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने कहा की अनिश्चितकालीन हड़ताल तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार हमारी मांगे पूरी नहीं कर देती. प्रदर्शन में फैसिलेटर वंदना कुमारी,संगीता कुमारी, दीपा कुमारी ,लक्ष्मी कुमारी,अंजू कुमारी,सहित सभी आशा कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थल पर शामिल थे।

Related posts

सीवान में पुलिसकर्मियों का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, एसपी ने दोनों को किया निलंबित

केंद्रीय राज्य मंत्री एस पी सिंह बघेल तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए

महावीर मंदिर में धूमधाम से मनाई गई जानकी नवमी, 24 घंटे का अष्टयाम कीर्तन शुरू

error: