न्यूज़ क्राइम 24 डेस्क : एक्ट्रेस अंजलि अरोड़ा, जिन्होंने पहले ‘काचा बादमा’ गाने पर पतल कमर हिलाकर सभी को दीवाना बनाया और फिर ‘लॉक अप’ में सादगी भरे अंदाज से सभी के दिलों पर छूरियां चलाईं। वह एक बार फिर खबरों में छाई हुई हैं। इन दिनों एक वायरल सेक्स क्लिप की वजह से परेशान हैं। दावा किया जा रहा है कि क्लिप में वे और उनके बॉयफ्रेंड दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, खुद अंजलि ने इसे फेक बताया है लेकिन तमाम लोग ये भी दावा कर रहे हैं वीडियो में अंजलि ही दिखाई दे रही हैं।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस मैसेज के साथ वायरल हो गया कि ये अंजलि का एमएमएस (Anjali Arora MMS) है। अब अंजलि ने इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और वीडियो वायरल करने वालों से सवाल किया है कि अगर उनके अपने परिवार के किसी सदस्य के साथ ऐसा हो तो उन्हें कैसा लगेगा?
एक नए इंटरव्यू में इस कथित एमएमएस वीडियो के बारे में बात करते हुए अंजलि इमोशनल होकर रो पड़ीं. उन्होंने यह भी कहा कि ये पहली बार नहीं है जब ऐसा हुआ है और उनके पेरेंट्स पहले भी इसकी शिकायत कर चुके हैं.
बदनाम और यूट्यूब व्यूज के लिए हो रहा ये सब-
अंजलि बोलीं, कभी-कभी जब मैं ये चीजें देखती हूं तो मुझे लगता है कि ये सब क्यों कर रहे हैं, जिसमें मैं हूं ही नहीं, यूट्यूब पर व्यूज के लिए? मेरी भी तो फैमिली है, मेरा भाई है, बहन हैं, मेरे छोटे भाई हैं, जो ये सब चीजें देखते हैं। इन्होंने मुझे बनाया है, कुछ लोग इस चीज को गलत ही लेकर जा रहे हैं। किसी को बदनाम करना चाहते हो पर इस तरीके से? कहते हैं न कि किसी की बराबरी न कर पाओ तो बदनाम कर दो, बस यही सब कर रहे हैं। इनके लिए मैं क्या बोलूं।
