बिहार

श्री राणी सती दादी जी ट्रस्ट ने अनन्या बूबना को किया सम्मानित

पटना सिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) श्री राणी सती दादी जी पटना ट्रस्ट ने फिल्म “मोटी सेठानी” की नायिका अनन्या बूबना को सम्मानित करने के लिए एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम श्री राणी सती दादी मंदिर, पटना सिटी के सुसज्जित प्रांगण में आयोजित किया गया था। समारोह का शुभारंभ दादी भक्त राजेश देवड़ा कोमल देवड़ा ने गणेश वंदना से शुभारंभ किया

कार्यक्रम में अनन्या बूबना अपने माता-पिता और रिश्तेदारों के साथ उपस्थित हुईं। समारोह की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रभात भरतिया ने किया इनका स्वागत ट्रस्ट के न्यासियों ईश्वर अग्रवाल, सुभाष झुनझुनवाला, गजानंद बूबना राजेश चौधरी, मनोज झुनझुनवाला, डॉ सुशील पोद्दार, शिव प्रसाद मोदी ललित अग्रवाल अमित कानोडिया के द्वारा किया गया। समाज के कई श्रद्धालु इस अवसर पर उपस्थित थे। मंदिर में उनका स्वागत बुके एवं प्रधान मंड से दुपट्टा और प्रसाद के साथ किया गया।

विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों से श्रद्धालु काफ़ी संख्या में मौजूद थे। मारवाड़ी सेवा समिति से संजीव देवड़ा , श्री नारायणी महिला मंडल: उर्मिला साह, मंगल सखी: राधिका चौधरी, मारवाड़ी महिला समिति: विनिता डोकानिया और पटना सिटी के बूबना परिवार ने फिल्म में उनके योगदान के लिए अभिनेत्री को सम्मानित किया। सभी लोगों ने इस अवसर पर अनन्या बूबना के अभिनय और उनकी प्रतिभा की सराहना की और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

Advertisements
Ad 1

कार्यक्रम में ट्रस्ट ने उन्हें माला, दुपट्टा पहना कर और श्री दादी जी का स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। अनन्या बूबना ने फ़िल्म में अपनी भूमिका एवं अनुभव पर विचार साझा किए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री प्रभात भरतिया ने की। कार्यक्रम का संचालन ट्रस्टी मनोज झुनझुनवाला ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ सुशील पोद्दार ने किया।

Related posts

28 लीटर देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार!

राजीव नगर में निजी भूखंड पर निर्माण रोकने का आरोप, अलका देवी ने डिप्टी सीएम से की जांच की मांग

इमलीतल फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी रोहन कुमार गिरफ्तार, तीन देशी कट्टा व छह कारतूस बरामद!

error: