फुलवारीशरीफ, अजित। एम्स पटना के न्यूरोलॉजी और न्यूरोसर्जरी विभागों की ओर से “स्ट्रोक अपडेट 2025” कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन निदेशक प्रो. (ब्रिगेडियर) डॉ. राजू अग्रवाल ने किया और जल्द ही अत्याधुनिक एक्यूट स्ट्रोक केयर यूनिट शुरू करने की घोषणा की.कार्यक्रम में राज्यभर से करीब 200 न्यूरोफिजिशियन, न्यूरोसर्जन और चिकित्सकों ने भाग लिया. विशेषज्ञों ने स्ट्रोक की पहचान, त्वरित इलाज, पुनर्वास और समन्वित देखभाल पर अपने विचार साझा किए।
निदेशक एम्स ने कहा कि एम्स पटना ने इस पहल के साथ बिहार में एक संपूर्ण, अत्याधुनिक स्ट्रोक केयर सेंटर की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है.एम्स निदेशक डॉ. राजू अग्रवाल ने कहा कि यह यूनिट चौबीसों घंटे साक्ष्य-आधारित इलाज देने की दिशा में बड़ा कदम है. वहीं न्यूरोसर्जरी विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) विकास चंद्र झा ने बताया कि बिहार में स्ट्रोक का बोझ तेजी से बढ़ रहा है और समय पर उपचार से अधिकांश मामलों में जीवन व न्यूरोलॉजिकल कार्य बचाया जा सकता है.समारोह में प्रो. (डॉ.) ए. के. सिंह, प्रो. (डॉ.) पूनम प्रसाद भदानी, प्रो. (डॉ.) अनूप कुमार, प्रो. (डॉ.) रुचि सिन्हा, प्रो. (डॉ.) विकास चंद्र झा, डॉ. आनंद कुमार राय सहित कई वरिष्ठ चिकित्सक मौजूद रहे।
