क्राइमबिहार

मनेर में सरेशाम ननिहाल आये एक युवक की अपराधियो ने गोली मारकर की हत्या!

मनेर, आनंद मोहन। मनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में 35 वर्षीय ललन ठाकुर को अज्ञात अपराध कर्मियों के द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या से इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है। आसपास की लोगो की भारी भीड़ मौके पर इक्कठा हो गया। मृतक की पहचान पटना जिले के गौरीचक थाना अंतर्गत के चिपुरा के निवासी सुरेंद्र ठाकुर का पुत्र 35 वर्षीय ललन ठाकुर के रूप में हुई है

Advertisements
Ad 1

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गौरीचक थाना के त्रिपुरा से अपने ननिहाल मनेर थाना के लोदीपुर आया हुआ था इसी दौरान अज्ञात अपराध कर्मियों के द्वारा ललन ठाकुर को गोली मारकर हत्या कर दी गई।मृतक के परिजनों का रो – रो का बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही मनेर थानाध्यक्ष संजय शंकर अपने पूरे दलबल के साथ मौके वरदात पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर अनुमंडलीय अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष संजय शंकर ने बताया कि हत्याकांड का जल्द ही उद्भेदन कर लिया जाएगा। फर्द बयान पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसका अनुसंधान जारी है।

Related posts

बिहार में डिजिटल क्रांति की ओर बड़ा कदम : बिहटा में ₹50.75 करोड़ का न्यू मीडिया और डेटा हब बनेगा

साम्प्रदायिक शक्तियों के सामने लालू जी नहीं झूके तो उनका बेटा तेजस्वी को भी कोई नहीं झुका सकता है : तेजस्वी प्रसाद यादव

सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

error: