क्राइमबिहार

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पैदल व्यक्ति को कुचला, मौके पर मौत!

फुलवारी शरीफ/मसौढ़ी, अजित। राजधानी पटना के पुनपुन थाना क्षेत्र अंतर्गत नदपुरा गांव के पास बिहटा–सरमेरा फोरलेन पर शनिवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा इतना भीषण था कि पीड़ित ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया और सड़क पर खून फैल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जटडुमरी की ओर से नौबतपुर की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि व्यक्ति कई फीट दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया. आसपास मौजूद लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी.
हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जमा हो गए. मृतक को सड़क पर पड़ा देख लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और आक्रोशित भीड़ ने हादसे में शामिल स्कॉर्पियो के शीशे तोड़ दिए. कुछ देर के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई और मौके पर भगदड़ जैसी हालत बन गई। हादसे के कारण बिहटा–सरमेरा फोरलेन पर लंबा जाम लग गया. दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं और यात्री घंटों जाम में फंसे रहे. सड़क पर मृतक का शव पड़े रहने के कारण लोग गाड़ियों से उतरकर हंगामा करने लगे. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया और यातायात को धीरे-धीरे बहाल कराया। बताया जाता है कि मृतक देर शाम काम खत्म कर पैदल अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल पुनपुन थाना पुलिस को सूचना दी।

Advertisements
Ad 1

सूचना मिलते ही पुनपुन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना भेजने की प्रक्रिया शुरू की. पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान नदपुरा गांव निवासी लक्ष्मण दास के रूप में हुई है. वह जग नारायण दास के पुत्र बताए जा रहे हैं.
हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया. परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया. गांव के लोग मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाने में जुटे रहे। इस संबंध में पुनपुन थाना पुलिस का कहना है कि सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है. पुलिस यह भी पता लगा रही है कि हादसा तेज रफ्तार, लापरवाही या किसी अन्य कारण से हुआ। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार वाहनों और सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related posts

प्रदेश में 14 साल की बच्चियों को मुफ्त लगेगा सर्वाइकल कैंसर से बचाव का टीका

पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के चुनाव में राजद पैनल की जीत को सुनिश्चित बनाने की अपील : राजद शिक्षक प्रकोष्ठ

‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ की ओर पहल, यातायात कार्यालय में आमजनों से मिले एसपी ट्रैफिक

error: