बिहार

फुलवारी शरीफ स्टेशन के नजदीक एक कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद

फुलवारी शरीफ, अजित : रविवार के सुबह-सुबह उत्पाद विभाग की एक टीम ने फुलवारी शरीफ रेलवे स्टेशन के पास एक कार की तलाशी में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया. कार में सवार शराब तस्कर विक्रांत कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया.

Advertisements
Ad 1

सहायक उत्पाद आयुक्त प्रेम प्रकाश ने बताया की गुप्त सूचना मिलने पर एक्साइज विभाग की एक टीम का गठन किया गया और फुलवारी शरीफ रेलवे स्टेशन के पास भेजा गया. टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर विजय कुमार कर रहे थे.दानापुर का रहने वाला विक्रांत कुमार के पास कार में रॉयल स्टैग ब्रांडेड अंग्रेजी शराब की 25 कार्टून में लगभग 332 लीटर शराब बरामद किया गया है. पूछताछ के बाद उसने बताया कि यह पटना में डिलीवरी के लिए लाया गया था.

Related posts

पटना सिटी में गौ सेवा कार्यक्रम संपन्न, 200 से अधिक गौमाताओं को कराया गया भोग

इस्लामिया टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में 12 दिवसीय बीएड कार्यशाला का समापन, शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण की मिली नई दिशा

पटना में गैस किल्लत से भड़का जनआक्रोश, फुलवारीशरीफ में एम्स मार्ग जाम

error: