बिहार

हत्या कांड में एक अपराधकर्मी गिरफ्तार!

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना में एक युवक की मौत के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, दिनांक 16 जनवरी 2026 को करीब 3:45 बजे सूचना मिली कि फुलवारीशरीफ थाना अंतर्गत खलीलपुरा इलाके में एक व्यक्ति की चाकू लगने से मौत हो गई है। सूचना मिलते ही फुलवारीशरीफ थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले का सत्यापन किया। जांच में मृतक की पहचान सिन्दवाज उर्फ शहनवाज, उम्र करीब 30 वर्ष, पिता मो. सोहेल आलम, निवासी दनारा, थाना भगवानगंज, जिला पटना, वर्तमान पता खलीलपुरा, थाना फुलवारीशरीफ के रूप में हुई। बताया गया कि वह मो. फिरोज का दामाद था। मृतक को उसके दोस्त मो. अजहर ने फोन कर बुलाया था।

प्रारंभिक पूछताछ और जांच में सामने आया कि सिन्दवाज उर्फ शहनवाज अपने दोस्त इमरान के साथ कब्रिस्तान के पास मजार के नजदीक बैठा हुआ था। इसी दौरान साहब उर्फ मो. सहवाज, पिता मो. सब्बीर इमाम खान, निवासी खलीलपुरा से पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर हाथापाई हुई, जिसमें सिन्दवाज उर्फ शहनवाज को चाकू लग गया। घायल अवस्था में उसे तुरंत इलाज के लिए सीएचसी अस्पताल, फुलवारीशरीफ ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।मृतक के परिजनों के फर्दबयान के आधार पर फुलवारीशरीफ थाना में संबंधित कांड दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान किया जा रहा है। आगे की जांच के क्रम में मुख्य अभियुक्त साहब उर्फ मो. सहवाज को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ के बाद अग्रतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम :

Advertisements
Ad 1


साहब उर्फ मो. सहवाज, पिता मो. सब्बीर इमाम खान, निवासी खलीलपुरा, थाना फुलवारीशरीफ, जिला पटना।


छापामारी दल में शामिल अधिकारी :


पु.नि. सह थानाध्यक्ष मो. गुलाम शहनवाज प्र.अ.नि. नारद मनी, फुलवारीशरीफ थाना पु.अ.नि. मो. इम्तेयाज, फुलवारीशरीफ थाना प.अ.नि. नितीश कुमार, डीआईयू टीम, फुलवारीशरीफ स.अ.नि. अबु सुफियान खान, फुलवारीशरीफ थाना सशस्त्र बल, फुलवारीशरीफ थाना पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और सभी पहलुओं की गंभीरता से पड़ताल की जा रही हैं।

Related posts

श्री राधाकृष्ण की भव्य शोभायात्रा निकाली गई

पटना-गया रोड पर बालू लदे ट्रकों की लंबी कतार, यातायात व्यवस्था चरमराई

छात्रा की तीसरी मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिजनों ने हत्या कर फेंकने का लगाया आरोप

error: