भोजपुर, (न्यूज़ क्राइम 24) संत रविदास जनसेवा संगठन भोजपुर आरा के संस्थापक महासचिव सह समाजसेवी अमरदीप कुमार जय की देखरेख में कविता संग्रह कर्ता एवं वरिष्ठ साहित्य काव्य रचनाकार आरा नेहरू नगर निवासी जगदीश नलिन को शिक्षा, साहित्य के साथ हिंदी एवं अंग्रेजी में कविता काव्य लेखन एवं कविता अनुवादक के क्षेत्र में 70वर्ष हीरक की सतत् एवं समर्पित यात्रा पूर्ण करने के उपलक्ष्य में वरीय साहित्यकार एवं लेखक ओम प्रकाश मिश्र की अध्यक्षता में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर सम्मान 2026-27 के प्रशस्ति पत्र के साथ अंग वस्त्र, कलम, डायरी के साथ दिनकर का फोटो से अलंकृत किया गया।
सम्मान समारोह का उद्घाटन प्रोफेसर डॉ राजेंद्र प्रसाद, यादव राम सकल सिंह भोजपुरिया, आनंद मोहन सिन्हा,राजाराम प्रियदर्शी ओमप्रकाश मिश्र जगदीस नलिन अमरदीप कुमार जय ने संयुक्त रूप से दिव्य दीपक प्रज्वलित करके उद्घाटन किया।
इस अवसर पर नलिन जी ने भी सपना साथ नहीं छोड़ता जीवन का पहला अपना कविता पाठ किया जिसको उपस्थित सभी लोगों ने सराहा।इसके बाद अंग्रेजी एवं हिंदी में साथ साथ छपी 101 एवं 52 कविताओं का संग्रह छपी किताब,भोजपुरी कविताओं का संग्रह कोठिला नो महाभारत अगेन का हिन्दी कवित्त लव ईज लाईफ का 60, डॉटर आर स्पेंल्डर का 52, ईन नो टाईम आदि कविता किताबों को दिखाया एवं उनका शीर्षक सहित सभी निचोड़ सारांश नलिन जी ने बचे खुशे मौजूद लोगों को बताया और समझाया इस अवसर पर रिटायर शिक्षक राजाराम सिंह प्रियदर्शी को भी दिनकर सम्मान 2026-27 सहित दिनकर जी का तैल्य चित्र का प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।सभा का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन समाजसेवी अमरदीप कुमार की ने किया।
