बिहार

पिकअप वाहन चालक हत्याकांड घटनास्थल पर पहुंचे एसपी अपराधियों की गिरफ्तारी का दिया आश्वासन

समस्तीपुर, (न्यूज़ क्राइम 24) विभूतिपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के मिर्च लदे पिकअप वाहन के चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात बूढ़ी गंडक नदी पर बने पुल के पास सलखन्नी चौक के निकट हुई। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के निवासी अवनीश कुमार मौर्य, पिता गोरखनाथ मौर्य, के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह उत्तर प्रदेश से पिकअप वाहन पर मिर्च लादकर सहरसा जा रहे थे।घटना की जानकारी मिलने पर समस्तीपुर के एसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। एसपी ने बताया कि चालक को दो गोलियां मारकर उसकी हत्या की गई है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एसपी ने जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।

Related posts

दुर्गा पूजा पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हाजीपुर में जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च

दुर्गा पूजा-2026 : अग्नि सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट

जनता दरबार में 43 परिवादों की सुनवाई 7 दिनों में कार्रवाई का निर्देश : श्रीमती वर्षा सिंह

error: