बिहार

खगौल में जुआ खेलते पांच गिरफ्तार, 10,500 रुपये नकद और चार मोबाइल बरामद!

फुलवारीशरीफ, अजीत। खगौल थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर देवी मंदिर के पास पुलिस ने छापेमारी कर जुआ खेलते पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मौके से 10,500 रुपये नकद, चार मोबाइल और ताश की दो गड्डियां बरामद की हैं. यह कार्रवाई 14 अक्टूबर की रात गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के निर्देशन में खगौल थानाध्यक्ष रंजन कुमार के नेतृत्व में छापेमारी दल गठित किया गया था. पुलिस टीम ने मुस्तफापुर देवी मंदिर के पास छापेमारी कर जुआ खेल रहे पांच लोगों को पकड़ा. गिरफ्तार आरोपितों में कुन्दन कुमार, पिता भोला राम, निवासी दल्लूचक, चिन्टु कुमार, पिता संजीव कुमार चौधरी, निवासी मुस्तफापुर काली मंदिर, विकास कुमार, पिता कामेश्वर प्रसाद, निवासी छोटी बदलपुरा भोली पर, अनुप कुमार सिंह और शुभम कुमार, दोनों पिता वीरेंद्र कुमार सिंह, निवासी मुस्तफापुर शामिल हैं।

इस मामले में खगौल थाना में कांड दर्ज कर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है. छापेमारी दल में थानाध्यक्ष रंजन कुमार के अलावा पुलिस अवर निरीक्षक मुकेश कुमार श्रीवास्तव, अरविन्द कुमार, सिद्धार्थ कुमार, संजीव कुमार और सुनील कुमार सहित खगौल थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

Related posts

सत्तार मेमोरियल कॉलेज में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छ भारत का संदेश

बैंकॉक में एम्स पटना की डॉ. व्याख्या गुप्ता को सिल्वर यंग सर्जन अवार्ड

संपतचक में पूजा पंडालों के कारण पटना-गया हाईवे पर महाजाम, 10 मिनट की दूरी तय करने में लग रहा एक घंटा

error: