बिहार

दुर्गापूजा संपन्न कराने को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित : जिलाधिकारी

अरवल, (न्यूज़ क्राइम 24) जिला पदाधिकारी अरवल श्रीमती अमृषा बैंस एवं पुलिस अधीक्षक, अरवल श्रीमती नवजोत सिमी की संयुक्त अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभाकक्ष में आगामी दुर्गापूजा पर्व 2026 के अवसर पर विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में जनप्रतिनिधियों, शांति समिति के सदस्यों एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ दुर्गापूजा के शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित आयोजन को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

जिला पदाधिकारी के प्रमुख निर्देश :

सभी संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थलों पर विशेष सतर्कता एवं निगरानी सुनिश्चित की जाए।

पूजा पंडालों एवं विसर्जन जुलूसों के लिए आवश्यक लाइसेंस एवं निर्धारित रूट चार्ट का अनुपालन अनिवार्य रूप से किया जाए।

मूर्ति विसर्जन शाम ढलने से पूर्व सुनिश्चित किया जाए।

पूजा पंडालों के समीप हाईवोल्टेज विद्युत तारों को लेकर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

सभी पूजा पंडालों एवं प्रमुख स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य होगा।

असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखते हुए अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई की जाए।

पुलिस अधीक्षक के विशेष निर्देश :

सभी थानाध्यक्ष दुर्गापूजा के दौरान पूरी सतर्कता एवं सावधानी बरतें।

छोटी-छोटी घटनाओं को भी गंभीरता से लेते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

किसी भी घटना अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना अनिवार्य रूप से जिला नियंत्रण कक्ष को दें।

सोशल मीडिया पर प्रसारित अफवाहों एवं भ्रामक सूचनाओं की सत्यता की जांच करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

जिला प्रशासन की आमजन से अपील

जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों, पूजा समितियों एवं जिलेवासियों से अपील की गई कि दुर्गापूजा का पर्व आपसी भाईचारे, शांति, सौहार्द एवं सामाजिक समरसता के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल जिला प्रशासन अथवा नजदीकी थाना को दें।

Related posts

अभियुक्त को लाभ पहुंचाने के आरोप में कार्रवाई लहेरियासराय थाने की महिला दारोगा निलंबित

मुख्यमंत्री बाढ़ राहत कोष में विधायक रत्नेश कुशवाहा ने दिया एक माह का वेतन

स्कूटी चोरी की वारदात CCTV में कैद लेकिन चोर अभी भी पुलिस से दूर?

error: