बिहार

एम्स गोलंबर से शुरू हुई अनंत सिंह की जन आशीर्वाद यात्रा

फुलवारीशरीफ, अजीत। मोकामा विधायक अनंत सिंह की जन आशीर्वाद यात्रा गुरुवार को पटना एम्स गोलंबर से शुरू हुई. यात्रा के दौरान उन्होंने ग्रामीण इलाकों में लोगों से मुलाकात कर डॉक्टर अनुज सिंह के समर्थन में वोट देने की अपील की. जगह-जगह समर्थकों ने उनका स्वागत किया और छोटे सरकार जिंदाबाद, अनंत सिंह जिंदाबाद के नारे लगाये। सुबह करीब 9:15 बजे एम्स गोलंबर से शुरू हुई यात्रा विभिन्न गांवों, बाजारों और प्रमुख धार्मिक एवं सामाजिक स्थलों से होकर गुजरी. अनंत सिंह लोगों से संवाद करते हुए उनके बीच पहुंचे और समर्थन मांगा. पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह डॉक्टर अनुज सिंह के समर्थन में लोगों से वोट मांगने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि नीरज कुमार की जमानत जब्त हो जायेगी।

जन आशीर्वाद यात्रा एम्स गोलंबर से निकलकर सिमर, मंहगूपुर, बांदीपुर होते हुए नौबतपुर के चिरौरा पहुंची. इसके बाद भीलूड़ा, रामपुर, नौबतपुर बाजार, तरेत पाली स्थान, खजूरी, छोटी टंगरैला, शहर रामपुर, पिपलावा बाजार और सोनागांव होते हुए काफिला आगे बढ़ा. इसके बाद पितमास ठाकुरबाड़ी, विक्रम मोड़, कोपा, दरियापुर और नारायणपुर में लोगों से मुलाकात की गयी। दोपहर करीब 12:50 बजे विक्रम शहीद चौक पहुंचने पर अनंत सिंह ने शहीदों को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. इसके बाद यात्रा दुल्हिन बाजार की ओर रवाना हुई. वहां से उलार सूर्य मंदिर, भरतपुरा पुस्तकालय और पालीगंज बाजार होते हुए महाबलीपुर पहुंची. इसके बाद जलपुरा, काब, कनपा और गोपालपुर होते हुए यात्रा राघोपुर स्थित स्वामी सहजानंद आश्रम पहुंची. आश्रम में भी समर्थकों और स्थानीय लोगों ने अनंत सिंह का स्वागत किया।

Related posts

लापता 12 वर्षीय शीशम कुमारी की तलाश में भटक रहा परिवार, अब तक उसका पता नहीं चल सका

ज्ञानेश कुमार को हटाओ, लोकतंत्र बचाओ : राजेश राम

किला घाट से देसी शराब बरामद, दो गिरफ्तार!

error: