उत्तरप्रदेश

उद्यमिता को नई उड़ान, युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर!

वैशाली, (न्यूज़ क्राइम 24) जिले में MSME केंद्र का शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज बिहार के सभी जिलों में MSME केंद्रों का ऑनलाइन उद्घाटन किया। इसी क्रम में जिला उद्योग केंद्र, वैशाली में भी MSME केंद्र का शुभारंभ हुआ।

जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) ने कहा कि यह केंद्र स्थानीय उद्यमियों, युवाओं, महिला उद्यमियों एवं कारीगरों को एक ही स्थान पर मार्गदर्शन, सरकारी योजनाओं, वित्तीय सहायता और तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उद्यम पंजीकरण की सुविधा


PMEGP, PMFME एवं मुख्यमंत्री उद्यमी योजना में सहयोग
CGTMSE के तहत बैंक ऋण प्रक्रिया में सहायता
ZED प्रमाणन के लिए मार्गदर्शन ODOP एवं क्लस्टर विकास में सहयोग GeM पोर्टल पर ऑनबोर्डिंग की सुविधा
निर्यात प्रोत्साहन एवं बाजार से जुड़ने में मार्गदर्शन
प्रशिक्षित ‘MSME मित्रों’ के माध्यम से व्यक्तिगत सहायता

योजना से लेकर आवेदन तक, ऋण से लेकर बाजार तक—उद्यमियों को मिलेगा बेहतर हैंडहोल्डिंग सपोर्ट।

जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि केंद्र के माध्यम से उद्यमियों को त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी सहायता उपलब्ध कराई जाए तथा पात्र लोगों को योजनाओं का अधिकतम लाभ मिले।

स्थानीय उद्यम स्थानीय रोजगार मजबूत वैशाली

वैशाली के युवाओं एवं इच्छुक उद्यमियों से अपील है कि वे MSME केंद्र की सुविधाओं का लाभ उठाकर नए उद्यम शुरू करें, अपने व्यवसाय का विस्तार करें और आत्मनिर्भर वैशाली के निर्माण में योगदान दें।

Related posts

उद्यमिता को नई उड़ान, युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर!

डीएम के आश्वासन पर नौ अक्टूबर को प्रस्तावित छात्र कर्फ्यू स्थगित

नाले कूड़े-कचरे से अटे, सफाई व्यवस्था की खुली पोल

error: