बिहार

ज्योति-जोत गुरु पर्व मनाया गया, 48 घंटे से चल रहे श्री अखंड पाठ की हुई समाप्ति

राजौरी, (न्यूज़ क्राइम 24) नानकशाही संगत जगतगुरु के संस्थापक सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज जी का 487वा ज्योति जोत गुरपूर्व मनाया गया 48 घंटे से चल रहे हैं श्री अखंड पाठ की समाप्ति हुई समाप्ति के उपरांत तख्त श्री पटना साहिब के हजूरी रागी जत्था भाई हरविंदर सिंह अरविंद सिंह निर्गुण जी ने कीर्तन की गुरुद्वारा पटना साहिब के महासचिव सरदार इंद्रजीत सिंह जी ने श्री गुरु नानक देव जी महाराज जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्री गुरु नानक देव जी महाराज जगत को उतारने आए कुछ नीचे का भेदभाव खत्म किया और भक्ति के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गुरु साहिब ने 1506 में बिहार पहले उदासी में इसी स्थान पर आए और यहां पर लगभग 4 महीने 15 दिन रहे और यहां लोगों को उपदेश दिए आज इस स्थान पर इनका ज्योति जोत गुरुकुल मनाया जा रहा है

बिहार सिख फेडरेशन के संस्थापक त्रिलोक सिंह निषाद ने संबोधित करते हुए कहा कि यह स्थान बहुत ही पवित्र स्थान है इस स्थान पर श्री गुरु नानक देव जी महाराज और बाबा श्री चंद जी काफी दिनों तक तपस्या की और लोगों को उपदेश दिया लंगर की प्रथा श्री गुरु नानक देव जी महाराज ने ही शुरू की जो सारे गुरुद्वारे में लंगर चलाया जा रहा है श्री गुरु नानक देव जी महाराज जी जीवन को सुख में बनाने के लिए मुख्य तीन ही उपदेश दिए पहले मेहनत की कमाई करना बाट के खाना और प्रभु का नाम जपना समानता और भाईचारे का संदेश दिया।दीवान समाप्ति के बाद गुरु का अटूट लंगर श्रद्धालुओं में बांटा गया है आज के कार्यक्रम में द्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधक दिलीप सिंह पटेल, हरजीत सिंह, बॉबी सिंह, दलजीत सिंह, ज्ञानी जी, महंत भोला पांडे, महेंद्र प्रसाद यादव, मेजर सिंह, अनिल सिंह सूरज सिंह बलविंदर सिंह, बलविंदर सिंह भाई संजीत सिंह भाई गुरमीत सिंह ग्रंथी शमशेर सिंह सेवादार मैन प्यार सिंह अंकित के अलावे पटना साहब और झारखंड तिलैया से दर्जनों लोग शामिल हुए ।

Related posts

रास्ते के विवाद को लेकर दो युवकों को गोली मारी

नदी किनारे हजारों लीटर अवैध शराब नष्ट, शराब तस्कर फरार

नन्हे से पत्ते पर बड़ी श्रद्धांजलि : मधुरेंद्र ने 3 सेंटीमीटर में उकेरा नाना पाटेकर का चेहरा

error: