बिहार

नदी किनारे हजारों लीटर अवैध शराब नष्ट, शराब तस्कर फरार

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पचरुखिया थाना क्षेत्र के रुकनपुर गांव में बुधवार को पुनपुन नदी किनारे पटना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हजारों लीटर अवैध शराब को नष्ट कर दिया। छापेमारी सब इंस्पेक्टर रविंदर कुमार के नेतृत्व में की गई। पुलिस की अचानक कार्रवाई से शराब के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया।
बताया जाता है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि रुकनपुर के पास पुनपुन नदी के किनारे सुनसान इलाके का फायदा उठाकर बड़े पैमाने पर अवैध शराब तैयार की जा रही है। सूचना के आधार पर सब इंस्पेक्टर रविंदर कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी शुरू की।

पुलिस टीम के पहुंचते ही वहां मौजूद शराब तस्करों में अफरा-तफरी मच गई।पुलिस को देखते ही कई संदिग्ध नदी की ओर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया तो कुछ तस्कर अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए पुनपुन नदी में कूद गए और पानी के रास्ते फरार हो गए। पुलिस ने नदी किनारे और आसपास के इलाके में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन दुर्गम इलाके का फायदा उठाकर वे पुलिस की पकड़ से बाहर निकल गए।

छापेमारी के दौरान नदी किनारे अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही हजारों लीटर अवैध शराब को नष्ट कर दिया। शराब तैयार करने के लिए इस्तेमाल की जा रही सामग्री और अन्य सामान को भी नष्ट किया गया।पुलिस की लगातार कार्रवाई से ऐसे कारोबारियों पर दबाव बढ़ रहा है।

पुलिस अब फरार तस्करों की पहचान करने में जुटी है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि शराब निर्माण और भंडारण के पीछे कौन लोग सक्रिय हैं पुलिस अधिकारियों के अनुसार शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। रुकनपुर में सब इंस्पेक्टर रविंदर कुमार के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस की कार्रवाई में बड़ी मात्रा में अवैध शराब नष्ट किए जाने के साथ ही नदी किनारे सक्रिय शराब कारोबारियों को भी स्पष्ट संदेश मिला है कि अवैध धंधे के खिलाफ पुलिस की नजर बनी हुई है।

Related posts

रास्ते के विवाद को लेकर दो युवकों को गोली मारी

ज्योति-जोत गुरु पर्व मनाया गया, 48 घंटे से चल रहे श्री अखंड पाठ की हुई समाप्ति

नन्हे से पत्ते पर बड़ी श्रद्धांजलि : मधुरेंद्र ने 3 सेंटीमीटर में उकेरा नाना पाटेकर का चेहरा

error: