बिहार

भूमिहार महिला समाज द्वारा गया जी में पितृपक्ष के दौरान पिंडदान सेवा

गया, (न्यूज़ क्राइम 24) गया जी में पितृपक्ष पर गयामें भूमिहार महिला समाज द्वारा आज पितृपक्ष के पावन अवसर पर भूमिहार महिला समाज की ओर से मोक्ष की नगरी गया जी में पिंडदान करने आये श्रद्धालुओं के बीच सेवा कार्य किया गया।इस दौरान पिंडदानियों के बीच फल, पानी, ORS, बिस्किट, ग्लूकोज, ज़रूरी दवाइयां, दर्द का तेल और लस्सी का वितरण किया गया।इस नेक मुहिम में GD Public School और IWC Gaya Sunrise का बहुत सहयोग रहा

इस पुण्य कार्य का सबसे बड़ा श्रेय और विशेष धन्यवाद हमारी बहुत प्यारी और हमेशा समाज के सहयोग के लिए आगे रहने वाली श्रीमती मधु प्रिया को जाता है, जिनकी प्रेरणा से हम गया जाकर इस सेवा का हिस्सा बन सके।समाज के लिए बढ़चढ़ कर हिस्सा लेती भूमिहार महिला समाज आए दिन किसी न किसी तरह का आयोजन इस संस्था द्वारा होता रहता है।आज समाज में ऐसा संस्था की जरूरत है जिससे महिलाओं को आगे बढ़ने और खुल कर समाज में सेवा करने को लेकर उत्साही रहती है।

Related posts

रास्ते के विवाद को लेकर दो युवकों को गोली मारी

ज्योति-जोत गुरु पर्व मनाया गया, 48 घंटे से चल रहे श्री अखंड पाठ की हुई समाप्ति

नदी किनारे हजारों लीटर अवैध शराब नष्ट, शराब तस्कर फरार

error: