उत्तरप्रदेश

बिहार में गन्ना उद्योग को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश में अध्ययन भ्रमण पर मंत्री संजय कुमार

पटना/लखनऊ, (न्यूज़ क्राइम 24) गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार द्वारा उत्तर प्रदेश भ्रमण के क्रम में बिहार में गन्ना उत्पादन को बढ़ावा देने, गन्ना किसानों की उत्पादकता एवं आय में वृद्धि तथा राज्य में चीनी उद्योग के विस्तार और पुनरुद्धार की दिशा में चर्चा की।

गन्ना उद्योग मंत्री ने मंगलवार को भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान (आईसीएआर), लखनऊ का भ्रमण किया। इस दौरान संस्थान के निदेशक डॉ.एस एन सुशील, वरीय वैज्ञानिकों एवं अन्य अधिकारियों के साथ गन्ने की उन्नत प्रजातियों, गन्ना विकास तथा नवीन तकनीकों से संबंधित विषयों पर समीक्षात्मक चर्चा की गई। बिहार में गन्ना उत्पादन की क्षमता बढ़ाने तथा किसानों को उन्नत तकनीक एवं गुणवत्तापूर्ण गन्ना प्रजातियों का लाभ उपलब्ध कराने के लिए अनुसंधान संस्थानों के साथ समन्वय को और मजबूत करने पर भी विचार-विमर्श हुआ। इसके पश्चात मंत्री कुमार ने सीतापुर स्थित डालमिया भारत शुगर इंडस्ट्रीज लिमिटेड, पोर्ट-रामगढ़ का भ्रमण किया। उसके बाद उन्होंने चीनी मिल की कार्यप्रणाली एवं औद्योगिक गतिविधियों का अवलोकन करते हुए कंपनी के अधिकारियों के साथ गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग के विस्तार से जुड़े विषयों पर चर्चा की।

‘बिहार में नई चीनी मिलों की स्थापना और बंद मिलों के पुनरुद्धार पर विशेष जोर’

भ्रमण के क्रम में माननीय मंत्री ने बिहार में नई चीनी मिलों की स्थापना और बंद पड़ी चीनी मिलों को पुनः चालू करने के संबंध में संभावित निवेशकों के साथ विचार-विमर्श किया। उन्होंने राज्य में चीनी उद्योग के लिए उपलब्ध संभावनाओं, निवेश के अवसरों तथा उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने से संबंधित विषयों पर भी चर्चा की। मंत्री संजय कुमार ने कहा कि बिहार में गन्ना एवं चीनी उद्योग को आधुनिक, प्रतिस्पर्धी और किसान-केंद्रित बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। किसानों की उत्पादकता एवं आय बढ़ाने के साथ-साथ राज्य में चीनी उद्योग के विस्तार और नए निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अनुसंधान संस्थानों, चीनी मिलों और संभावित निवेशकों के साथ समन्वय स्थापित कर बिहार के गन्ना उद्योग को नई गति प्रदान करना विभाग की प्राथमिकता है। गन्ना किसानों के हित, उद्योगों का विस्तार और निवेश को बढ़ावाकृबिहार के गन्ना उद्योग को सशक्त बनाने की दिशा में माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चैधरी के नेतृत्व में राज्य सरकार लगातार आगे बढ़ रही है।

Related posts

नाले कूड़े-कचरे से अटे, सफाई व्यवस्था की खुली पोल

कॉलोनी के नाम पर ₹23,500 वसूली का आरोप, आसमा ने डीएम से लगाई गुहार

स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन से पूर्व मंत्री नवाब काज़िम अली खां नवेद मियां की मुलाकात

error: