बिहार

विधायक रत्नेश कुशवाहा ने सिंघानिया परिवार से की मुलाकात, दी सांत्वना

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) पटना साहिब के विधायक रत्नेश कुशवाहा ने पटना सिटी के उद्योगपति अमरनाथ सिंघानिया की भागलपुर के पास सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद उनके परिवार से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी। इस दौरान विधायक ने अमरनाथ सिंघानिया के घायल पुत्र संजय सिंघानिया के इलाज को लेकर अस्पताल के निदेशक से बातचीत की।

उन्होंने संजय सिंघानिया को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही। मुलाकात के दौरान मारवाड़ी सेवा समिति के अध्यक्ष संजीव देवड़ा और बिहार प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व अध्यक्ष अनिल वर्मा भी मौजूद रहे।

Related posts

360वें प्रकाश पर्व की तैयारियां को लेकर प्रबंधक समिति के पदाधिकारियों ने विधायक रत्नेश कुशवाहा के साथ की अहम बैठक

झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी देकर, 90 लाख की वसूली, महिला हुए गिरफ्तार!

टीबी मुक्त भारत अभियान को मिलेगा नया विस्तार, 8 अक्टूबर को होगा ‘जोश’ टीमों का भव्य राज्य व जिला स्तरीय शुभारंभ

error: