रामपुर, अवनीत कुमार शर्मा : थाना गंज क्षेत्र में पुलिस ने नशीली सिरप की अवैध तस्करी के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 1800 शीशी नशीली सिरप बरामद की है। मामले की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि थाना गंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नशीली सिरप के अवैध कारोबार का खुलासा किया है। पुलिस द्वारा बरामद माल को कब्जे में लेकर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की इस कार्रवाई से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है कि नशीली सिरप कहां से लाई गई और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। वही रामपुर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर यवाही की है और अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने दी जानकारी और बताया ऐसे अपराध में अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा कठोर कार्रवाई की जाएगी जो भी ना सके कारोबारी में उनके विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई करके जेल भेजने का कार्य किया जाएगा
