जहानाबाद, (न्यूज़ क्राइम 24) पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद द्वारा पुलिस केंद्र में वाहन परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिस वाहनों की स्थिति और रख-रखाव का जायजा लिया।
परेड के दौरान चालकों एवं संबंधित पदाधिकारियों से वाहनों के रख-रखाव, लॉग विवरण, ईंधन उपयोग, रनिंग बुक सहित आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की गई। इस दौरान वाहनों की वर्तमान स्थिति की भी जानकारी ली गई।
पुलिस अधीक्षक ने खराब वाहनों को तत्काल दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। साथ ही सभी वाहनों के आवश्यक दस्तावेजों को अपडेट रखने, नियमित एवं उचित रख-रखाव सुनिश्चित करने तथा वाहनों से संबंधित रिकॉर्ड को पारदर्शी तरीके से संधारित करने के सख्त निर्देश दिए।
