बिहार

आपत्तिजनक गाने को लेकर डॉ. उर्मिला ठाकुर ने DGP प्रीता वर्मा से मुलाकात कर सौंपा आवेदन

बिहार नाई समाज की बहू-बेटियों को लेकर आपत्तिजनक गाने के आरोप में घटिया और अश्लील व्यक्ति गणेश लाजवाब यादव के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बिहार विधानपरिषद् सदस्या माननीय डॉ उर्मिला ठाकुर नें आज बिहार की DGP प्रीता वर्मा से उनके कार्यालय में मुलाकात कर आवेदन सौंपा।मुलाकात के दौरान डॉ.उर्मिला ठाकुर ने पूरे मामले की गंभीरता से जानकारी देते हुए निष्पक्ष जांच और दोषी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग रखी।

हालाँकि बिहार सहित झारखंड के कई ज़िलों में केश दर्ज की गई हैं । इसी प्रारूप को देखते हुए DGP महोदया ने आश्वासन दिया कि किसी एक केस जिसमें मुजफ्फरपुर से ट्रांसफर कर वैशाली के पातेपुर थाना में लाया जाएगा जहाँ उसका गृह थाना हैं।और पूरे इस मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।इस दौरान नाई समाज से डॉ. गोपाल ठाकुर, संजय कुमार ठाकुर, देव किशुन ठाकुर, राजू ठाकुर, विनोद ठाकुर, जीतेन्द्र ठाकुर, पंकज ठाकुर एवं अशोक ठाकुर उपस्थित रहे।

Related posts

पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. रंजन कुमार ने किया नामांकन

बिहार में 11वीं में नामांकन का अंतिम मौका, 9 से 15 अक्टूबर तक होगा स्पॉट एडमिशन

दरभंगा में एनडीए प्रत्याशी सर्वेश सिंह और डॉ. घनश्याम राय ने दाखिल किया नामांकन, आशीर्वाद सभा में संजय सरावगी समेत एनडीए नेता-कार्यकर्ता जुटे

error: