बिहार

मीठापुर-महुली एलिवेटेड पथ से परसा संपतचक तक बनेगा नया डाउन रैंप, 82.25 करोड़ की मिली प्रशासनिक मंजूरी

फुलवारीशरीफ, अजीत। मीठापुर-महुली एलिवेटेड पथ से परसा-संपतचक पथ को जोड़ने के लिए 2-लेन डाउन रैंप और 2-लेन एट-ग्रेड सड़क का निर्माण कराया जाएगा. इसके लिए पथ निर्माण विभाग ने कुल 82 करोड़ 25 लाख 77 हजार रुपये की अनुमानित लागत पर प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है।

मीठापुर-सिपारा-महुली-पुनपुन परियोजना के तहत इस सड़क का निर्माण कराया जाएगा. योजना के अनुसार मीठापुर-महुली एलिवेटेड पथ से 2-लेन डाउन रैंप बनाया जाएगा, जो परसा-संपतचक पथ के संरेखण में बनने वाली 2-लेन एट-ग्रेड सड़क से जुड़ेगा. इस सड़क के निर्माण से एलिवेटेड कॉरिडोर की सीधी संपर्कता संपतचक पथ तक स्थापित हो जाएगी।

पथ निर्माण विभाग के अनुसार नई सड़क बनने के बाद इस इलाके में आवागमन अधिक सुगम होगा. मीठापुर-महुली एलिवेटेड कॉरिडोर से परसा और संपतचक की ओर जाने वाले वाहनों को बेहतर संपर्क मार्ग उपलब्ध होगा. इससे पटना शहर के यातायात को भी वैकल्पिक और सुविधाजनक मार्ग मिलने की उम्मीद है। योजना के कार्यान्वयन की जिम्मेदारी बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड, पटना के मुख्य महाप्रबंधक को दी गई है. पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने इस संबंध में प्रशासनिक स्वीकृति जारी की है।

Related posts

एम्स के पास जंगल से लापता युवक का शव बरामद, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

ईएसआईसी आदर्श अस्पताल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, हिन्दी में कार्यालय कार्य करने पर जोर

मुर्गा काटने वाले चाकू से युवती पर जानलेवा हमला, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

error: