बिहार

कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा अपनी धर्मपत्नी के साथ बैकटपुर मंदिर पहुंचे

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) खुसरूपुर प्रखंड स्थित प्रसिद्ध प्राचीन श्री गौरीशंकर बैकुंठनाथ धाम मंदिर, बैकटपुर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा।

इसी दौरान बिहार सरकार के कृषि मंत्री एवं वरिष्ठ नेता विजय कुमार सिन्हा अपनी धर्मपत्नी के साथ बैकटपुर मंदिर पहुंचे। उन्होंने भगवान शिव और माता पार्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। पूजा के दौरान मंत्री ने बिहार की सुख-शांति, समृद्धि और प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की।मंदिर में पूजा के बाद विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि भगवान शिव से बिहार की तरक्की, शांति और जनता के कल्याण के लिए प्रार्थना की गई है।बैकटपुर का गौरीशंकर मंदिर अपनी धार्मिक और ऐतिहासिक मान्यताओं के लिए प्रसिद्ध है। स्थानीय मान्यता के अनुसार, मंदिर में स्थापित शिवलिंग पर 12 धारियां हैं और प्रत्येक धारी पर 100 छोटे शिवलिंग अंकित होने की बात कही जाती है। सावन की अंतिम सोमवारी के कारण दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचे।

Related posts

AI-Generated कमांडो के साथ फोटो सोशल मीडिया पर डालना पड़ा भारी, महिला पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की अनुशंसा

गर्दनीबाग में PDS डीलरों का विशाल धरना, तेजस्वी यादव ने दिया समर्थन

गंगा में उफान के बाद सीएम एक्शन में, बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण

error: