बिहार

देवी स्थान मंदिर में डाली-खप्पर पूजा की तैयारी को लेकर बैठक, 23 अगस्त को निकलेगी शोभायात्रा

फुलवारीशरीफ, अजीत। देवी स्थान मंदिर परिसर में रविवार को डाली-खप्पर पूजा की तैयारी को लेकर समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूजा पूरे श्रद्धा, भक्ति और धूमधाम से संपन्न कराई जाएगी।

बैठक में तय किया गया कि 23 अगस्त 2026, रविवार को डाली-खप्पर पूजा का आयोजन होगा. इससे पूर्व 22 अगस्त को श्रद्धालुओं द्वारा जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे. निर्धारित समय के अनुसार रात्रि में डाली-खप्पर शोभायात्रा निकलेगी तथा उसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा. अगले दिन विशेष पूजा एवं महाप्रसाद का भी आयोजन होगा।

बैठक में पूजा को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं. पंडाल एवं लाइट की व्यवस्था, रसीद काटने, पूजा भ्रमण, प्रसाद वितरण तथा बैनर निर्माण सहित अन्य कार्यों के लिए समिति के सदस्यों को अलग-अलग दायित्व दिए गए. साथ ही निर्णय लिया गया कि पूजा के संबंध में स्थानीय प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों को भी समय पर सूचना दी जाएगी ताकि आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। बैठक में समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए आपसी सहयोग का संकल्प लिया. बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Related posts

विकास आयुक्त पटना ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान’ की समीक्षा की

ईंट निर्माताओं की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान, हरसंभव सहयोग देगा विभाग : डॉ. प्रमोद कुमार

पटना ट्रैफिक पुलिस में लाइन डे आयोजित, जवानों की समस्याओं और ड्यूटी की हुई समीक्षा

error: