बिहार

सहकारी बैंकों को बनाएंगे आधुनिक, किसानों की आय बढ़ाना लक्ष्य : सीएम सम्राट चौधरी

पटना, पीयूष कुमार प्रियदर्शी : मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने बिहार स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, आधुनिक और जनोन्मुखी बनाने के निर्देश दिए हैं।

शनिवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में सीएम ने कहा कि सहकारिता क्षेत्र को नई तकनीक, बेहतर प्रबंधन और प्रभावी योजनाओं के माध्यम से सशक्त बनाया जाए।

बैठक में लिए गए मुख्य फैसले :

  1. सहकारी बैंकों का अपग्रेडेशन: राज्य के सहकारी बैंकों को अधिक सशक्त एवं प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर शीघ्र कार्रवाई की जाए।
  2. पैक्सों को मजबूती: ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए पैक्सों में नए सदस्यों को जोड़ा जाए। इसके लिए आवश्यकतानुसार सहकारिता अधिनियम में संशोधन का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया गया।
  3. किसानों पर फोकस: सहकारिता को सशक्त बनाकर किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने पर निरंतर काम किया जाए।

बिस्कोमान का होगा सुंदरीकरण :

CM ने कहा कि बिस्कोमान पटना शहर की पहचान है। इसे और व्यवस्थित किया जाए ताकि देखने में सुंदर और आकर्षक लगे।

बैठक में सहकारिता मंत्री श्री रामकृपाल यादव, CM के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, सहकारिता विभाग के सचिव श्री धर्मेन्द्र सिंह, बिहार राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री रमेश चन्द्र चौबे और बिस्कोमान के अध्यक्ष श्री विशाल सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

विधायक रत्नेश कुशवाहा ने सिंघानिया परिवार से की मुलाकात, दी सांत्वना

360वें प्रकाश पर्व की तैयारियां को लेकर प्रबंधक समिति के पदाधिकारियों ने विधायक रत्नेश कुशवाहा के साथ की अहम बैठक

झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी देकर, 90 लाख की वसूली, महिला हुए गिरफ्तार!

error: