बिहार

पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब किया बरामद, लाइनर गिरफ्तार!

अररिया, रंजीत ठाकुर : फुलकाहा थाना पुलिस ने शुक्रवार के सुबह करीब 11:00 बजे भारत- नेपाल सीमा से सटे मानिकपुर गांव के एक घर में छापेमारी कर भारी मात्रा में नेपाल निर्मित शराब बरामद किया है। वहीं मौके से ही एक लाइनर को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस बाबत फुलकाहा अपर थानाध्यक्ष गुलशन कुमार ने बताया कि मुझे सुबह सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति नेपाल से शराब तस्करी कर मानिकपुर के वार्ड- 12 निवासी पवन यादव पिता चनरदेव यादव के घर ला कर जमा कर रहा है जो भारतीय क्षेत्र के अन्यंत्र भेजने की तैयारी की जा रही है।

Advertisements
Ad 1

सूचना मिलते ही उक्त स्थान पर दल बल के साथ पहुंचकर छापेमारी कर नेपाल निर्मित दिलवाले नमक 12 बोरा (36 कार्टून) शराब बरामद किया गया। जिसका वजन 324 लीटर है। मौके से मानिकपुर वार्ड आठ निवासी नरेश कुमार मंडल पिता कलानंद मंडल जो लाइनर का काम कर रहा था उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति और शराब की कागजी कार्रवाई कर न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया है। पुलिस के इस अभियान में अपर थानाध्यक्ष गुलनश कुमार, ए एस आई प्रदीप भारती, सुरेंद्र कुमार, के अलावे चौकीदार एवं पुलिस बल शामिल थे।

Related posts

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार रथ रवाना कर किया गया

मुख्यमंत्री ने जिले में चल रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का लिया जायजा

समृद्धि यात्रा के दौरान सुपौल जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की : मुख्यमंत्री

error: