बिहार

गंगा नदी में डूबे रोशन एवं विकास का दाह संस्कार संपन्न, निखिल आनंद ने श्रद्धांजलि दी

मनेर, (न्यूज़ क्राइम 24) भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ० निखिल आनंद ने मनेर के नागाटोला- गौरैयास्थान निवासी राजू राय के पुत्र रोशन कुमार और नीलकंठटोला- गौरैयास्थान निवासी माधो राय के पुत्र विकास कुमार की गंगा नदी में डूब जाने से दु:खद मृत्यु के उपरांत परिवारजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। निखिल ने दोनों युवाओं के पोस्टमार्टम के वक्त दानापुर अनुमंडल अस्पताल में मौजूद रहकर परिवार को सहयोग किया और फिर गौरैया स्थान के समीप गंगा घाट पर दाह संस्कार के वक्त भी मौजूद रहे।

Advertisements
Ad 1

निखिल ने अविलंब मदद के लिए दानापुर की एसडीओ एवं अनुमंडल चिकित्सा प्रभारी का आभार जताया। इस दौरान निखिल ने पुलिस- प्रशासन के लोगों से बात कर उचित सहायता- मुआवजा से संबंधित सहयोग पर भी बात की। दाह संस्कार के वक्त निखिल आनंद के साथ पैक्स अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार, पंचायत समिति सदस्य धर्म भाई यादव, किसान सलाहकार कामाख्या नारायण सिंह, शिक्षक राकेश यादव, वार्ड सदस्य कुंदन कुमार सहित बड़ी संख्या में शोकाकुल परिवारजन व ग्रामीण मौजूद थे। निखिल आनंद ने कहा कि इस घटना से पूरा स्थानीय समाज मर्माहत है। निखिल ने प्रार्थना करते हुए कहा कि ईश्वर दोनों युवा साथियों की दिवंगत आत्मा को शांति दें और दोनों ही परिवारों को दु:ख सहने की शक्ति के साथ आशीर्वाद प्रदान करें।

Related posts

पटना में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी, अपराध नियंत्रण को और सुदृढ़ करने के निर्देश

पत्नी संग पटना साहिब पहुंचे मंत्री दीपक प्रकाश, गुरु दरबार में लगाई हाजिरी

सेकंड चांस कार्यक्रम के तहत बालिकाओं के लिए मॉक टेस्ट का सफल आयोजन

error: