बिहार

23 अप्रैल बनेगा ऐतिहासिक दिन : पटना में पहली बार होगा एयर शो

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार की राजधानी पटना एक ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने जा रही है। 23 अप्रैल को पहली बार पटना के गंगा पथ पर भारतीय वायुसेना द्वारा भव्य एयर शो का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 1857 की क्रांति के नायक बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती पर आयोजित किया जा रहा है, जिसे पूरे राज्य में “शौर्य दिवस” के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर भारतीय वायुसेना की ‘सूर्य किरण एरोबेटिक टीम’ अपने 9 अत्याधुनिक हॉक-132 जेट विमानों के साथ पटना के आकाश में रोमांचकारी करतबों का प्रदर्शन करेगी। शो का आयोजन जेपी सेतु और गांधी सेतु के बीच गंगा नदी के ऊपर किया जाएगा।

Advertisements
Ad 1

कैबिनेट विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि यह कार्यक्रम दो दिन तक चलेगा। 22 और 23 अप्रैल को। 22 अप्रैल को विशेष प्रदर्शन विद्यालयों और कॉलेजों के विद्यार्थियों के लिए समर्पित रहेगा, जिसमें आम नागरिक भी भाग ले सकेंगे। वहीं 23 अप्रैल को आयोजित होने वाला मुख्य कार्यक्रम केवल विशिष्ट अतिथियों के लिए रहेगा, जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। कार्यक्रम का समय सुबह 10:15 से दोपहर 12:15 बजे तक निर्धारित किया गया है। आयोजक के अनुसार, यह एयर शो केवल एक रोमांचकारी अनुभव ही नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, शौर्य और विज्ञान का अद्भुत संगम होगा।

Related posts

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर फिल्म “हक़” का विशेष प्रदर्शन

ईरान पर हमले के विरोध में पटना में मार्च, ट्रंप और नेतन्याहू का पुतला दहन

हाईवे पेट्रोलिंग कार्यों की समीक्षा, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश

error: