क्राइमबिहार

जदयू प्रदेश सचिव को गोली मारने वाला गिरफ्तार!

दानापुर(आनंद मोहन): जदयू अल्‍पसंख्‍यक प्रकोष्‍ठ के प्रदेश सचिव सह अधिवक्‍ता अरशद हुसैन को गोली मारकर जख्मी करने के मामले में आरोपित विक्‍की राय को गिरफ्तार कर न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया। विक्की दो माह से फरार चल रहा था। पुलिस ने सगुना के खड़ा कुआं निवासी विक्‍की राय को उसके घर से ही छापेमारी कर गिरफ्तार किया। थानाध्‍यक्ष अजीत कुमार शाह ने बताया कि दो माह पहले सगुना छोटी हवेली के पास टहलने के दौरान बदमाशों नेअधिवक्‍ता अरशद हुसैन को गोली मार कर जख्‍मी कर दिया था। जिसमें विक्‍की राय को मुख्य आरोपित बनाया गया था। दो माह बाद विक्‍की राय को गिरफ्तार लिया गया। बता दें कि विगत 30 मई को सुबह में बदमाशो ने टहलने के दौरान घर के पास सगुना छोटी हवेली के निकट जदयूअल्‍पसंख्‍यक प्रकोष्‍ठ क्र प्रदेश सचिव सह अधिवक्‍ता अरशद हुसैन को गोली मारकर जख्‍मी कर दिया था।

Advertisements
Ad 1

Related posts

पटना में स्विमिंग प्रशिक्षण केंद्र का भव्य शुभारंभ

भारत-अफ्रीका फोरम शिखर बैठक की मेजबानी के लिए दिल्ली तैयार

माँ वैष्णो देवी सेवा समिति का ‘चश्मा बैंक’ कैंप : 54 जरूरतमंदों को मिला निःशुल्क चश्मा, कुल 64 की स्क्रीनिंग

error: