बिहार

फिर जमुई जिले में कोरोना के मिले दो नए मामले!

जमुई(मो० अंजुम आलम): शनिवार को जिले में दो कोरोना के नए मरीज मिलने के साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3058 हो गई है। जानकारी देते हुए जिला अनुश्रवण सह मूल्यांकन पदाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि शनिवार को शहर के महिसौड़ी मुहल्ला से एक और चकाई प्रखंड के नाजारी गांव से एक सहित दो मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 3 लाख 463 लोगों का कोरोना जांच हो चुका है। वहीं 3058 लोगों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। जिसमें से 3028 लोग कोरोना को मात देकर अपने घर लौट चुके है। वहीं फिलवक्त जिले में 21 केश एक्टिव है। जबकि जिले में अब तक नौ लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

बिहार में डिजिटल क्रांति की ओर बड़ा कदम : बिहटा में ₹50.75 करोड़ का न्यू मीडिया और डेटा हब बनेगा

साम्प्रदायिक शक्तियों के सामने लालू जी नहीं झूके तो उनका बेटा तेजस्वी को भी कोई नहीं झुका सकता है : तेजस्वी प्रसाद यादव

सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

error: